रांची: कांके रोड स्थित न्यू पुलिस केंद्र में पिपींग सेरोमणी के दौरान 140 सिपाही से हवलदार में प्रोन्नत हुए लोगों को हवलदार बिल्ला लगाकर सम्मानित किया गया. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने सभी प्रोन्नत हवलदारों को यूसी झा हॉल में हवलदारों को बिल्ला लगाया. एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी 140 हवलदारों को बधाई देते हुए कहा कि वर्दी पहनकर अपने कर्तव्यों का पालन जरुर करें. पुलिस से आम जनता को बहुत उम्मीदें रहती है. उन पर खरा उतरने का प्रयास करें. वर्दी पर बदनामी का दाग न लगे, इससे हर जवानों को बचना चाहिए. वहीं, सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने सभी प्रोन्नत हवलदारों को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी है. इस मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन, रांची शाखा के पदाधिकारी भी मौजूद थे.
बता दें कि रांची जिला में तैनात 140 एसएलसी उत्तीर्ण आरक्षियों का आईजी अखिलेश झा और डीआईजी अनूप बिरथरे के आदेश पर आरक्षी से हवलदार में प्रोन्नति दी गई है.
140 सिपाही से हवलदार बने जवानों को एसएसपी व सिटी एसपी ने बिल्ला लगाकर किया सम्मानित

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

