Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“सबसे पहले वक्फ की संपत्ति को सुरक्षित करना है”, सुन्नी वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताईं प्राथमिकताएं
    झारखंड

    “सबसे पहले वक्फ की संपत्ति को सुरक्षित करना है”, सुन्नी वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताईं प्राथमिकताएं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद को झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने मतदान में सामाजिक कार्यकर्ता इबरार अहमद को एक वोट से हराया. मतदान और मतगणना हज हाउस परिसर में बुधवार को हुआ था. कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुधीर बाड़ा ने विजेता का नाम घोषित किया. बता दें कि सरफराज अहमद बोर्ड के दूसरे अध्यक्ष हैं, क्योंकि पिछले 11 वर्षों से इसका गठन नहीं हो पाया था. इससे पहले हाजी फहीम 2008 से 2013 तक अध्यक्ष रहे थे. इस संबंध में सरकार द्वारा जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी.

    जल्द होगी बैठक, आगे की रणनीति तय की जाएगी

    सरफराज अहमद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना होगी, क्योंकि अकेले कुछ नहीं किया जा सकता. उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्यसभा सांसद होते हुए भी अधिकांश समय अपने क्षेत्र में बिताते हैं, और इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे. उनकी कार्यशैली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति को सूचीबद्ध करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा कार्यालय को व्यवस्थित करना और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनके कार्यों में शामिल रहेगा. सरफराज अहमद ने कहा कि कमेटी के सदस्यों की बैठक जल्द होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी.

    बोर्ड की कमेटी के सदस्य

    वक्फ बोर्ड की कमेटी में पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता इबरार अहमद, मौलाना तहजीबुल हसन रिजवी, आंदोलनकारी सदस्य फैजी, बार काउंसिल के सदस्य कलाम रशीदी, शकील अख्तर, और सरकार के संयुक्त सचिव आसिफ हसन व महबूब आलम शामिल हैं.

    Also Read: राजधानी रांची में यहां 2 अक्टूबर तक लगी निषेधाज्ञा, जानें क्या है पूरा मामला

    Chairman Committee Member Former MLA Haj House Ibrar Ahmed jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Notification Priorities Property Protection Rajya Sabha MP Ranchi Latest News ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Sarfaraz Ahmed Social Work Strategy Sunni Waqf Board Today News Waqf Property Welfare Department Working Style अधिसूचना अध्यक्ष इबरार अहमद कल्याण विभाग कार्यशैली जोहार लाइव झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज पूर्व विधायक प्राथमिकताएं रणनीति रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज राज्यसभा सांसद वक्फ संपत्ति संपत्ति सुरक्षा समिति सदस्य सरफराज अहमद सामाजिक कार्य सुन्नी वक्फ बोर्ड हज हाउस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 18वीं किस्त जारी, इस द‍िन खाते में आएंगे 2000 रुपये
    Next Article 140 सिपाही से हवलदार बने जवानों को एसएसपी व सिटी एसपी ने बिल्ला लगाकर किया सम्मानित

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.