Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर अस्पतालः पर्ची कटाने के लिए कतार की झंझट खत्म, मोबाइल से होगा मरीजों का रजिस्ट्रेशन
    झारखंड

    सदर अस्पतालः पर्ची कटाने के लिए कतार की झंझट खत्म, मोबाइल से होगा मरीजों का रजिस्ट्रेशन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों को घंटों कतार में खड़ा होकर पर्ची कटाना पड़ता है. लेकिन अब कतार की झंझट खत्म हो गई है.बता दें कि अब मोबाइल से मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा. इससे मरीजों का काफी सहूलियत होगी. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सदर अस्पताल समेत अन्य सीएचसी-पीएचसी में भारत पोर्टल की शुरूआत की गई है. इस पोर्टल के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच छात्र-छात्राओं के सहयोग लेने की तैयारी की है. सामाज सेवा में रुचि रखने वाले ऐसे छात्रों से विभाग आवेदन ले रहा है, ताकि वे स्वेच्छा से मरीजों को रजिस्ट्रेशन कराने में मदद कर सके. सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा ने बताया कि फिलहाल पांचों छात्र-छात्राएं ओपीडी के समय मौजूद रहेंगे और रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को सहयोग करेंगे.

    सभी छात्र-छात्राओं को सिविल सर्जन ने बुलाकर पोर्टल के संचालन की जानकारी दी है. जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं का परिचय लिया और उन सभी से कहा गया कि ओपीडी अवधि में वे लोग रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मौजूद रहें और मरीजों को लंबी लाइन नही लगाना पड़े, इसके लिए मरीज या उनके परिजन के स्मार्ट फोन से स्कैन और शेयर विधि के जरिए रजिस्ट्रेन कराएं. इस पूरी प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अलग से एक यूनिट भी चालू है, जो छात्र-छात्राएं भारत पोर्टल के माध्यम से यहां कार्य करेंगे. उनका यही कार्य होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को “स्कैन और शेयर” के द्वारा ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवाए और उनकी मदद करें.

    परियोजना समन्वयक सुधांशु रंजन ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही उन लोगों को “स्कैन और शेयर” की पूरी प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया. इस योजना के अंतर्गत तीन महीने तक छात्र-छात्राएं अपनी सेवा मुफ्त देंगे. इसके लिए इन्हें पहचान-पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा. सेवा समाप्ति के उपरांत सभी को कार्य अनुभव का एक प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जाएगा.

    आयुष्मान भारत इलाज छात्र-छात्राओं झंझट खत्म डॉ. शरद कुमार पदाधिकारी पोर्टल मोबाइल रजिस्ट्रेशन विभाग सदर अस्पताल सर्जन सामाजसेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article140 सिपाही से हवलदार बने जवानों को एसएसपी व सिटी एसपी ने बिल्ला लगाकर किया सम्मानित
    Next Article राज्य में बड़े पैमाने पर डीएसपी का तबादला, अधिसूचना जारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान CISF जवान की मौत, मालगाड़ी का वैक्यूम ठीक करने उतरे थे अशोक कुमार घड़ेई

    October 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.