Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू के गंदेरबल में बादल फटा, भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग बंद
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू के गंदेरबल में बादल फटा, भूस्खलन के कारण श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग बंद

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2024Updated:August 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में रविवार को बादल फटने के कारण हुए भूस्खलन की वजह से रणनीतिक श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे धान के खेतों को भी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि कावचेरवान कंगन इलाके में बादल फटने से भूस्खलन हुआ, जिससे श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया. साथ ही धान के खेतों को भी नुकसान पहुंचा. मलबे में कई वाहन फंस गये और पानी के कारण घर जलमग्न हो गये, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा. उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पडवबल के पास सड़क पर एक नहर ओवरफ्लो हो गयी, जिससे सड़क पर काफी कीचड़ जमा हो गया है.

    जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने किया पोस्ट
    जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने एक्स पर पोस्ट पर कहा,  कावचेरवान कंगन इलाके में बादल फटने के कारण श्रीनगर करगिल मार्ग अवरुद्ध हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने की घटनाओं से कंगन इलाके के कई गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे सड़कों, घरों और फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि कावचेरवान, चेरवा और पडवबल गांवों में बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिससे भूस्खलन हुआ. इसके कारण श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, साथ ही धान के खेतों, सड़कों और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने राजमार्ग पर यातायात बहाल करने के लिए कावचरवान में सड़क साफ करने के लिए सेवा कर्मियों और उपकरणों को लगाया है.

    जम्मू-कश्मीर नुकसान फटा बंद बादल मार्ग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article4 अगस्त का राशिफल : जानें कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article तेज बारिश से ढह गया मकान, मलबे में दबने से आठ बच्चों की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.