Khunti : खूंटी जिले के तिल्मी जंगल के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें ओडिशा से मुर्गी लेकर रांची आ रहा एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी दोनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो को बचाने के दौरान ड्राइवर ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के इलाके में आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।
Also Read : आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा
Also Read : निर्माणाधीन पीरपैंती अदाणी पावर प्लांट मुख्य सचिव ने किया दौरा, प्रोजेक्ट में तेजी लाने पर की चर्चा


