Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित मशहूर अदाकारा नरगिस की जयंती पर विशेष :
    मनोरंजन

    राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित मशहूर अदाकारा नरगिस की जयंती पर विशेष :

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिन्दी फिल्मों की मशहूर अदाकारा नरगिस का जन्म आज के दिन ही हुआ था। वह लगभग चार दशक तक अपनी प्रतिभा से सिनेमा प्रेमियों दिलों पर राज करती रही। उन्होंने फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाया और हर फिल्म की अपनी भूमिका में अपने अभिनय से वह जान डाल देती थीं। नरगिस की मां तवायफ जद्दन हिन्दू -मुस्लिम एकता की मिसाल थीं ।

    अपने समय में बॉलीवुड पर राज करने वाली नरगिस दत्त कि मां जद्दनबाई एक तवायफ थी। उनके तीन बच्चे थे और तीनो के ही पिता अलग अलग थे। इनमें से नरगिस एक हिन्दू पिता कि संतान थी और नरगिस के पिता ने ही जद्दन बाई से शादी की। बहुत कम लोग जानते हैं कि जद्दन कि मां एक ब्राह्मण विधवा थी।

    जद्दन का गया हुआ गाना ”लागत करेजवा में चोट” आज भी लोग दिल थाम के सुनते हैं। जद्दन बाई अपने जवानी के दिनों में बेहद सुन्दर थीं। बनारस में चौक थाने के पास जद्दन कि महफ़िल सजती थी। जद्दन बाई ने संगीत की शिक्षा दरगाही मिश्र और उनके सारंगी वादक बेटे गोवर्धन मिश्र से ग्रहण की थी।

    एन. डॉक्टर बनना चाहती थीं नरगिस ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता लेकिन वह कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। वह डॉक्टर बन कर समाज कि सेवा करना चाहती थी। हालांकि मां कि इच्छा के कारण उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा। कनीज फातिमा राशिद बनी नरगिस का जन्म कोलकाता में १ जून, 1929 को हुआ था। उनका असली नाम कनीज फातिमा राशिद था।

    जद्दनबाई के गीत संगीत और फिल्मों में रूचि के कारण घर में फिल्मकारों का आना जाना लगा रहता था।एनएफ. महबूब खान के स्क्रीन टेस्ट में फेल होना चाहती थी नरगिस उनकी मां उन्हें एक दिन स्क्रीन टेस्ट के लिए फिल्म निर्माता एवं निर्देशक महबूब खान के पास भेजा। फिर उन्होंने स्क्रीन टेस्ट में फेल होने के लिए जैसे तैसे संवाद बोले ताकि उन्हें महबूब खान फेल कर दें, लेकिन महबूब खान ने उन्हें अपनी फिल्म ‘तकदीर’ के लिए चुन लिया।

    एक के बाद एक महबूब खान कि फिल्मों में उन्होंने काम किया। 1949 में नरगिस के कई बेहतरीन फ़िल्में बरसात, अंदाज जैसी फिल्मों ने उन्हें स्थापित अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया। राज कपूर के साथ जोड़ी नरगिस को राज कपूर के फ़िल्मी परदे पर काफी पसंद किया गया। लगभग 55 फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। 1956 में आई फिल्म ‘चोरी चोरी’ नरगिस और राजकपूर की जोड़ी वाली अंतिम फिल्म थी। कहा जाता है कि असल जिंदगी में भी नरगिस और राजकपूर कि अच्छी केमेस्ट्री थी।

    एनएफ. सुनील दत्त ने बचाई जान और नरगिस दिल दे बैठी 1957 में महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ ने नरगिस सुनील दत्त की मां कि भूमिका में थी। मदर इंडिया की शूटिंग के दौरान सुनील दत्त ने नरगिस को आग से बचाया था। प्रस्तुति:दिलीप अन्जाना. इस घटना के बाद नरगिस ने कहा था कि पुरानी नरगिस की मौत हो गयी है और नयी नरगिस का जन्म हुआ है। नरगिस ने उसी दिन से सुनील दत्त को अपना जीवन साथी चुन लिया।

    एनएफ. राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित शादी के बाद नरगिस ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। करीब दस साल के बाद अपने भाई अनवर हुसैन और अख्तर हुसैन के कहने पर नरगिस ने 1967 में फिल्म ‘रात और दिन’ में काम किया।

    इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पहला मौका था जब किसी अभिनेत्री को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। नरगिस को अपने सिने करियर में मान सम्मान बहुत मिला। वह पहली अभिनेत्री थीं जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला और जो राज्यसभा सदस्य बनी। कैंसर से जूझ रही नरगिस ने 03 मई, 1981 दुनिया से सदा के लिए रुखसत हो गई।

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, सीबीएसई 12वी की परीक्षा रद्द : पीएम
    Next Article राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह एक सप्ताह के लिए फिर बढ़ा ,इस दौरान पहले से लागू सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.