Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ एसपी मुकेश लूनायत मंगलवार को अचानक गोला और बरलंगा थाना पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दोनों थानों का निरीक्षण किया और लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, पुलिस अधिकारियों और जवानों के काम के बंटवारे की जानकारी ली। उन्होंने थाना में रखे अभिलेखों और केस रिकॉर्ड की भी जांच की। इसके अलावा विभिन्न मामलों के आरोपियों का भौतिक सत्यापन, केस डायरी और लंबित मामलों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। एसपी ने साफ कहा कि पुराने मामलों को ज्यादा दिनों तक लंबित नहीं रखा जाए।

    जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश

    एसपी मुकेश लूनायत ने पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने और जेल से छूटकर आने वाले अपराधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इलाके में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई जरूरी है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि आम लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान किया जाए। थाना आने वाले लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने पर भी जोर दिया गया। रामगढ़ जिले में हाल के दिनों में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में एसपी का यह औचक निरीक्षण पुलिसिंग को और मजबूत करने की कोशिश माना जा रहा है।

    Also Read : CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    Barlanga Police Station Breaking news Crime Control district news Gola police station instructions to police officers Jharkhand news Jharkhand police Latest news law and order pending cases disposal police administration police inspection police investigation police patrolling Ramgarh News Ramgarh Police Ramgarh SP SP Mukesh Lunayat Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका
    Next Article शराबियों-जुआरियों पर रांची पुलिस का प्रहार, ताबड़तोड़ की छापेमारी

    Related Posts

    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.