Ranchi : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में PG एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मई से शुरू होने जा रही है। इस बार यूनिवर्सिटी ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए एक ही रजिस्ट्रेशन फीस में तीन अलग-अलग कोर्स चुनने की सुविधा दी है। CUJ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक छात्र एक ही आवेदन फॉर्म भरकर तीन PG कोर्स के लिए अपनी पसंद दर्ज कर सकेंगे। इससे छात्रों को अलग-अलग आवेदन करने और बार-बार फीस जमा करने की परेशानी नहीं होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था से छात्रों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और एडमिशन प्रक्रिया भी आसान होगी।
आरक्षित वर्ग के छात्रों को फीस में राहत
यूनिवर्सिटी ने SC, ST और अन्य आरक्षित वर्ग के छात्रों को फीस में राहत दी है। सामान्य वर्ग के मुकाबले आरक्षित वर्ग के छात्रों को कम रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। इस फैसले को आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। PG कोर्स में दाखिला CUET PG 2026 स्कोर के आधार पर किया जाएगा। छात्रों को पहले CUET PG परीक्षा में शामिल होना जरूरी होगा। इसके बाद CUJ के एडमिशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
यूनिवर्सिटी की पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। छात्र CUJ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज, CUET PG स्कोर और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। एडमिशन से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए यूनिवर्सिटी ने हेल्पडेस्क नंबर और ईमेल भी जारी किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Also Read : रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त


