Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»12 साल बाद घर लौटा बेटा, रंग लाई एसपी अमित रेणु की मेहनत
    जोहार ब्रेकिंग

    12 साल बाद घर लौटा बेटा, रंग लाई एसपी अमित रेणु की मेहनत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : करीब 12 साल पहले अपने घर से बिछड़ गया राजा गोप उर्फ गोमा आज आखिरकार अपने माता-पिता और भाई-बहनों से मिल गया। यह सब चाईबासा पुलिस की सतर्कता और सक्रिय प्रयासों की वजह से संभव हो पाया। बालक केरल के त्रिशूर जिले में भटक गया था। वहां उसकी देखभाल CWC, त्रिशूर, केरल कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसका घर झारखंड के पहाड़ी इलाके डाड़ीमारा, थाना सोनुआ, जिला पश्चिम सिंहभूम में है। उसके पिता का नाम स्व. बोडराम उर्फ बुधराम गोप और मां का नाम मानी गोप है। परिवार में एक बड़ा भाई और दो छोटी बहनें हैं।

    सोशल मीडिया और पुलिस की टीम ने किया काम आसान

    बालक की फोटो और जानकारी एसपी अमित रेणु ने जिले के सभी थानों और शाखाओं को भेजी। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए परिवार तक खबर पहुंचाई गई। धीरे-धीरे परिजन सामने आए और अपनी पहचान कराई। जांच में पता चला कि परिवार अब पश्चिम बंगाल में मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने और रेस्क्यू के नियमों की जानकारी न होने के कारण उन्होंने मदद के लिए पुलिस का सहारा लिया।

    चाईबासा से टीम रवाना, केरल से लाकर घर पहुंचाया

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। 8 मार्च को चाईबासा की टीम ने CWC, त्रिशूर, केरल से राजा गोप को लिया और 10 मार्च को उसे उसके गांव डाड़ीमारा में परिजनों को सौंप दिया। यह घटना पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और सक्रियता का शानदार उदाहरण है। 12 साल बाद बिछड़े बेटे और परिवार के मिलन में खुशी की लहर है।

    टीम में ये थे शामिल

    राजा गोप को केरल सा वापस चाईबासा लाने में चक्रधरपुर एसडीपीओ बहामन टुटी, चाईबासा डीएसपी कुमार विनोद, सोनुआ थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा, एसआई इन्द्रदेव रजक और कैस वर्कर, रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन चक्रधरपुर (DCPU) मनोज कुमार दास की भूमिका रही।

    Also Read : पलामू डीआईजी ने सिविल कोर्ट और कंट्रोल रूम का लिया जायजा, पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश

    12 साल बाद घर लौटा बेटा Son returns home after 12 years SP Amit Renu's hard work pays off रंग लाई एसपी अमित रेणु की मेहनत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू डीआईजी ने सिविल कोर्ट और कंट्रोल रूम का लिया जायजा, पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश
    Next Article झारखंड के सभी आरक्षी-हवलदार सीखेंगे नए आपराधिक कानून, ट्रेनिंग शुरू

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.