Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»स्मृति मंधाना आईसीसी की वनडे, टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल
    खेल-सिनेमा

    स्मृति मंधाना आईसीसी की वनडे, टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को घोषित अपनी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे और ट्वंटी 20 टीम में शामिल किया है।

    मंधाना के अलावा भारतीय महिला टीम की अन्य खिलाड़ियों में झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडे को भी आईसीसी की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह मिली है। वहीं सर्वश्रेष्ठ ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय टीम में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने जगह बनाई है। मंधाना को उनके वर्ष के शानदार प्रदर्शन की बदौलत वनडे और टी-20 दोनों टीमों में जगह मिली है।

    23 साल की मंधाना ने भारतीय टीम की ओर से 51 वनडे, 66 ट्वंटी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा कुछ टेस्ट मैचों में भी हिस्सा लिया है। उनके नाम वनडे और टी-20 दोनों प्रारूपों में 3476 रन दर्ज हैं।

    आस्ट्रेलिया की एलिसा हिली को आईसीसी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ ट्वंटी 20 क्रिकेटर चुना है, जिन्होंने इस वर्ष श्रीलंका के खिलाफ अपनी रिकार्डतोड़ 148 रन की शतकीय पारी खेली थी।

    वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का सम्मान भी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मिला है, जो एलिसे पेरी ने अपने नाम किया है। इस वर्ष पेरी ने 73.50 के औसत से 441 रन बनाये और 13.52 के औसत से 21 विकेट निकाले। पेरी को साथ ही सभी प्रारूपों की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के नाते रेचेल हेहोए फ्लिंट अवार्ड से भी नवाज़ा गया।

    इसके अलावा आस्ट्रेलिया की ही मेग लैनिंग को आईसीसी ने वनडे और टी-20 दोनों प्रारूपों में अपना कप्तान चुना है। वर्ष की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी का अवार्ड थाईलैंड की चानिंडा सुथिरूआंग को मिला। 26 साल की तेज़ गेंदबाज़ ने आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप क्वालिफायर में 12 विकेट निकाले थे।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय पहलवान दीपक पुनिया बने ‘जूनियर फ्रीस्टाइल रेसलर ऑफ द ईयर’
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : पांचवें चरण में भाजपा और झामुमो के बागियों ने बिगाड़े समीकरण, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.