Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बस से उतरकर सड़क किनारे टॉयलेट कर रहे यात्रियों को कंटेनर ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौ’त
    ट्रेंडिंग

    बस से उतरकर सड़क किनारे टॉयलेट कर रहे यात्रियों को कंटेनर ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौ’त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2026Updated:February 7, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भोरे-भोर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि 9 लोग बेतरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए एक्सप्रेस-वे पूरी तरह जाम हो गया।

    तड़के 2:45 बजे हुआ भीषण हादसा

    हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के पास शनिवार सुबह करीब 2:45 बजे हुआ। दिल्ली से कानपुर जा रही एक प्राइवेट बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतर गए थे। बताया जा रहा है कि बस चालक ने यात्रियों को तय ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर सीधे सड़क किनारे ही बस खड़ी कर दी।

    पीछे से आए कंटेनर ने मचाई तबाही

    इसी दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंदते हुए आगे निकल गया। कुछ लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

    छह लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

    इस दर्दनाक हादसे में सोनू (औरैया), देवेश (बस्ती), अस्लम (कन्नौज), संतोष (दिल्ली) समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान अभी की जा रही है। वहीं, 9 लोग जख्मी हो गए, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी जख्मियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मौके पर मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेस-वे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जख्मियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के चलते कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में पुलिस ने मार्ग को सुचारू करा दिया।

    कंटेनर ड्राइवर फरार, तलाश जारी

    प्रारंभिक जांच में साफ तौर पर बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    Also Read : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को आधी रात घर से उठा ले गई पुलिस, खूब हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

    bus passenger accident container accident Driver Negligence Horrific Road Accident Mathura latest news Mathura road accident Uttar Pradesh News Yamuna Expressway उत्तर प्रदेश न्यूज कंटेनर हादसा ड्राइवर लापरवाही बस यात्री हादसा भीषण सड़क दुर्घटना मथुरा ताजा खबर मथुरा सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेसवे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्णिया सांसद पप्पू यादव को आधी रात घर से उठा ले गई पुलिस, खूब हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
    Next Article भारत-अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील : किसानों की सुरक्षा, उद्योगों को बड़ा फायदा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.