Simdega : सिमडेगा जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा लदी एक वरना कार को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे सिमडेगा पुलिस को सूचना मिली कि बिरमित्रापुर से सिमडेगा की ओर एक नीली रंग की Hyundai Verna कार (रजिस्ट्रेशन नंबर OD02BX-8748) में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर SDPO सिमडेगा और DSP (मुख्यालय) के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई गई।
टीम ने जोराम चेकपोस्ट के पास वाहन जांच शुरू की। जैसे ही उक्त कार को रोकने का इशारा किया गया, कार तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर गड़गड़बहार पुलिया के पास चालक ने कार रोकी और साथ में सवार दो अन्य लोग जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन वे जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।
कार की तलाशी लेने पर उसमें 78 पैकेट गांजा मिला, जिसका कुल वजन 126.4 किलोग्राम था। गांजा खाकी रंग के प्लास्टिक से लिपटा हुआ था। मौके पर स्थानीय अंचलाधिकारी टी. टांगर को बुलाकर गांजा और कार को जप्त किया गया।
इस मामले में टी. टांगर थाना में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 20(b)(ii)(c)/22(c)/27 के तहत थाना कांड संख्या 38/2025 दर्ज की गई है।
बरामद सामान में नीली रंग की Hyundai Verna कार, रजि. नं. OD02BX-8748, 78 पैकेट गांजा, कुल वजन 126.4 किलोग्राम, दार्जिंग टोल प्लाजा NH-143 की रसीद (दिनांक 02.06.2025, सुबह 10:18 बजे) शामिल है।
इस छापामारी दल में SDPO सिमडेगा, DSP (मुख्यालय), सिमडेगा, सिमडेगा अंचल निरीक्षक भिखारी राम, थाना प्रभारी रमेश कुमार झा, किशोर कुजूर सहित टी. टांगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
Also Read : NH पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की मौ’त, चार जख्मी
Also Read : PM मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के CM से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
Also Read : पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल आज से हुआ शुरू
Also Read : भारत में कोरोना के एक्टिव केस 4 हजार के पार, बीते 24 घंटे में 5 की मौ’त
Also Read : नीतीश कुमार ने Dream-11 पर जीते 5 करोड़ रुपये
Also Read : ‘ब्याह कब हुआ?’: तेजस्वी यादव के सवाल पर बोले खान सर, ”आपका ही मॉडल कॉपी किया है”…देखें Video
Also Read : बोकारो स्टील प्लांट में पांच मजदूर झुलसे, BGH में चल रहा इलाज
Also Read : हथियार और जिंदा गो’ली के साथ धराया एक युवक
Also Read : जमशेदपुर जीएसटी घोटाला मामला : कारोबारी अमित गुप्ता 3 दिनों की ED रिमांड पर
Also Read : मुजफ्फरपुर रे’प पीड़िता की मौ’त मामला : एक डॉक्टर की गई नौकरी, एक सस्पेंड