Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिमडेगा DC कंचन सिंह ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन दी स्पॉट किया समाधान
    झारखंड

    सिमडेगा DC कंचन सिंह ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन दी स्पॉट किया समाधान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिमडेगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा DC कंचन सिंह ने निर्देश पर सोमवार को DC ऑफिस में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने जमीन दाखिल-खारिज, अबुआ आवास योजना का लाभ, रोजगार की मांग, सड़क दुर्घटना में मुआवजा, सड़क निर्माण में अनियमितता, चौकीदारों को एसीपी/एमएसीपी लाभ, जाति प्रमाण पत्र और बैंकों की कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।

    प्रमुख शिकायतें और समाधान :

    • लाचड़गढ़ के ग्रामीणों ने बैंक ऑफ इंडिया शाखा द्वारा सड़क दुर्घटना मुआवजा की निकासी में रोक की शिकायत की।
    • यूनियन बैंक की ओर से ई-केवाईसी न किए जाने की समस्या सामने आई।
    • पंचायत कार्यालय में सफाईकर्मी को हटाने और सड़क निर्माण में अनियमितता की भी शिकायतें आईं।

    DC ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    आशा देवी को मिला नया जॉब कार्ड :

    जलडेगा प्रखंड की आशा देवी ने बताया कि उनका पुराना जॉब कार्ड निष्क्रिय हो गया था और वह नया कार्ड नहीं बनवा पा रही थीं। DC के निर्देश पर मौके पर ही उन्हें नया जॉब कार्ड निर्गत किया गया।

    जाति प्रमाण पत्र की समस्या का समाधान :

    ठेठईटांगर प्रखंड के अलबिसिया हनुमान ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत न होने की शिकायत की। उपायुक्त ने अंचलाधिकारी को निर्देश देकर इसका समाधान करने को कहा।

    यौन शोषण पीड़िता को मिला न्याय का आश्वासन :

    एक महिला ने DC को बताया कि यौन शोषण मामले में केस दर्ज होने के दो महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी के पिता केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। DC ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक और महिला थाना को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

    जनता दरबार में कई मामलों का त्वरित समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशील और जनहितकारी रवैया दिखाया, जिससे आम लोगों में प्रशासन के प्रति भरोसा और संतोष बढ़ा।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी

    Abua Awas Yojana ACP benefit administrative hearing bank complaints caste certificate DC Office Deputy Commissioner Kanchan Singh employment demand government schemes Janata Darbar Jharkhand news Land Mutation MACP benefit Public Grievance Redressal public welfare program road accident compensation road construction irregularities rural grievances Simdega Simdega updates अबुआ आवास योजना उपायुक्त कंचन सिंह उपायुक्त कार्यालय एमएसीपी लाभ एसीपी लाभ ग्रामीण शिकायतें जन शिकायत समाधान जनता दरबार जनहित कार्यक्रम जमीन दाखिल-खारिज जाति प्रमाण पत्र झारखंड समाचार प्रशासनिक सुनवाई बैंक शिकायतें रोजगार की मांग सड़क दुर्घटना मुआवजा सड़क निर्माण अनियमितता सरकारी योजनाएं सिमडेगा सिमडेगा खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज मैकलीन बारी को मंत्री ने दिया आधुनिक धनुष
    Next Article TSPC को तगड़ा झटका, हथियार के साथ दो एक्टिव मेंबर गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.