Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»ग्रामीणों का मौन धरना, भूमि संबंधी समस्याओं व भूमि घोटालों की जांच की मांग
    झारखंड

    ग्रामीणों का मौन धरना, भूमि संबंधी समस्याओं व भूमि घोटालों की जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : भूमि संबंधी समस्याओं के निराकरण व भूमि घोटालों की जांच की मांग को लेकर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों ग्रामीणों ने रमेश कुमार राही के नेतृत्व में भूमि बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर मौन धरना दिया. धोखरा में सरकारी भूमि, सीएनटी भूमि की लूट पर रोक, फर्जी दलील पर दाखिल ख़ारिज के मामलों की जांच कर कार्रवाई करने, रिंग रोड मुआवजा घोटालों की जांच, गोलकडीह मुआवजा घोटालों की जांच जल्द पूरी करो, रिंग रोड में दीपक साव की गई जमीन के बदले मुआवजा राशि 1 करोड़ 82 लाख प्राप्त राशि शून्य ऐसे दर्जनों श्लोगन लिखी तख्तीयां लेकर धरनार्थी मौन धरना पर बैठे.

    1000 करोड़ का भूमि घोटाला

    मौन धरना का नेतृत्व कर रहे रमेश कुमार राही ने बताया कि धनबाद में रिंग रोड के नाम पर केवल 200 करोड़ का भूमि घोटाला है. इसके अलावे कई ओर जमीनों का भी घोटाला किया गया है. यदि पुरे मामले की गहराई से जांच की जाए तो करीब 1000 करोड़ का घोटाला सामने आएगा.

    10 वर्षो का यह आंदोलन

    रमेश राही ने बताया कि भूमि घोटालों की जांच, मुआवजा राशि को लेकर वर्ष 2013 से ही लड़ाई चल रही है. 2016 से एसीबी भूमि घोटाले की जांच कर रही है. आज 2024 में भी जमीन मालिकों को उनका हक नहीं है. मुआवजा राशि भी निकल गई पर वह मुआवजा राशि रैयत तक नही पहुंची. रमेश राही ने बताया कि जिले भर से लोग सैकड़ों की संख्या में मौन धरना में शामिल हुई हैं. वे वही लोग हैं जो जमीन की समस्या से त्रस्त लोग है. इन्हें पैसा देकर नहीं बुलाया गया है. सभी अपनी मांग को लेकर खुद पहुंचे हैं.

    इन जगहों के ग्रामीण हुई मौन धरना में शामिल

    रमेश राही ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र गोलकडीह, धैया, प्लानी, कंगलो, तिला टांड, गोपीनाथडीह, मनई टांड रिंग रोड, पिछडी आदि जगहों से ग्रामीण पहुंचे हैं.

    2 घंटे का सांकेतिक मौन धरना

    रमेश राही ने बताया कि 10 वर्षो के इस आंदोलन को एक बार फिर से तेज कर दिया गया है. आज दो घंटे का सांकेतिक मौन धरना है. इसके बाद आगे और उग्र आंदोलन की रणनीति बनायी जाएगी. राज्य की भ्रष्ट सरकार को हम जगाकर रहेंगे.

    Dhanbad jharkhand johar live news Rural silent protest symbolic silent protest ग्रामीण जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड धनबाद मौन धरना सांकेतिक मौन धरना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में रेल हादसा, मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं
    Next Article सड़क हादसे में युवक की मौत, रागिनी सिंह से ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.