Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में डबल मर्डर, दुकान में सो रहे मजदूर और मालिक की धारदार हथियार से सिर कुचलकर हत्या
    झारखंड

    बोकारो में डबल मर्डर, दुकान में सो रहे मजदूर और मालिक की धारदार हथियार से सिर कुचलकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2022Updated:January 5, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो. चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव के बाहर अपनी राशन दुकान में एक मजदूर के साथ सो रहे दुकान मालिक और मजदूर की धारदार हथियार से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना होने के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस और चास सदर एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया चोरी करने आए चोरों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है.

    चास सदर एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि चोरी की घटना अंजाम देने के दौरान हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. दुकान के गल्ले में रखे पैसे भी गायब हैं. पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फॉरेंसिक, टेक्निकल और स्वान दस्ता को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक बिजोलिया गांव के रहने वाले 60 वर्षीय अरुण महथा गांव के बाहर राशन दुकान चलाते थे. दुकान के बगल में ही उनका खलिहान भी है. रात में प्रतिदिन की तरह ग्रामीण क्षेत्र में मजदूरी का काम करने वाले बेलूट निवासी फटिक धीवर भी सो रहा था, इसी दौरान देर रात चोरी की घटना को अंजाम देने आए अज्ञात चोरों ने बारी-बारी से तेज धार हथियार के साथ सर पर वार कर दोनों की हत्या कर दी.

    चोरों ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर रखे लगभग 4 हजार रुपए लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी ग्रामीणों को तब मिली जब अहले सुबह 7 बजे मृतक अरुण की पत्नी प्रतिदिन की भांति दुकान पहुंची. उसने देखा कि दोनों का शव बिछावन में खून से लथपथ पड़ा हुआ है. इसकी सूचना घरवालों को हुई और घर वालों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद चास एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.

    घटनास्थल पर पहुंचे चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी ने घटना को दुखद बताया है और इसे राज्य सरकार के कानून की विफलता बताई है. उन्होंने कहा कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते हैं तब तक जांच का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में भी इस तरह कि घटना घटी थी लेकिन आज तक उस घटना का उद्भेदन नहीं हो पाया.

    Bokaro
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article9 से 12 जनवरी तक झारखंड में बारिश के आसार; न्यूनतम तापमान में भी होगी बढ़ोतरी
    Next Article कोडरमा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026
    क्राइम

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    Latest Posts

    सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

    September 17, 2026

    झारखंड : पाकुड़ के स्कूलों की पड़ताल पर पहरा, बिना इजाजत फोटो-डेटा देने पर नपेंगे हेडमास्टर; DEO ने की पुष्टि

    September 17, 2026

    ​आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड: फंडिंग के खेल पर ईडी का शिकंजा, 4 राज्यों में रेड

    September 17, 2026

    पश्चिम बंगाल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 2.20 करोड़ के इनामी CCM असीम मंडल ने किया आत्मसमर्पण

    September 17, 2026

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.