Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कार से आये शूटर्स और स्कूटी सवार टीचर को दाग दी गोली, मौत
    क्राइम

    कार से आये शूटर्स और स्कूटी सवार टीचर को दाग दी गोली, मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखीसराय : बिहार के लखीसराय जिले से एक बुरी खबर है, जहां सूर्यगढ़ा में सोमवार को एक स्नातक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान मध्य विद्यालय निस्ता में पदस्थापित शिक्षक कैलाश पोद्दार के रूप में की गयी है. जो स्कूटी पर सवार होकर अपने स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान एक चार चक्का वाहन पर सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए. पहाड़पुर गांव यात्री पड़ाव के समीप घटना को अंजाम दिया गया. शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मेदनीचौकी थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया की मृतक के सीने के दाहिने भाग में एक गोली लगी है जो आर-पार हो गई.

    क्या है मामला

    जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया. अपराधी चार चक्का वाहन पर सवार थे और घात लगाए हुए थे. मृतक शिक्षक मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला गांव के रहने वाले थे. वह प्रतिदिन की भांति सोमवार की सुबह भी स्कूटी से स्कूल जाने के लिए निकले. तभी पहाड़पुर यात्री पड़ाव के समीप चार पहिया वाहन सवार हत्यारे ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. शिक्षक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा लाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक शिक्षक देवघरा चंद्र टोला गांव के स्व. लखन पोद्दार के पुत्र थे. मृतक स्नातक शिक्षक कैलाश पोद्दार की पत्नी प्रेम कुमारी ताजपुर पंचायत की पूर्व मुखिया रह चुकी हैं. मृतक ग्रामीण राजनीति में भी काफी सक्रिय थे.

    Also Read: राज्य के 20 सदर हॉस्पिटलों में नई तकनीक से होगा आंखों का आपरेशन, फेको मशीन खरीदने के लिए मिले 5 करोड़

    Bihar Community Health Center crime firing four wheeler graduate teacher incident Kailash Poddar Lakhisarai Mednichowki police station Prem Kumari rural politics scooty teacher murder अपराध कैलाश पोद्दार गोलीबारी ग्रामीण राजनीति घटना चार पहिया वाहन प्रेम कुमारी बिहार मेदनीचौकी थाना लखीसराय शिक्षक हत्या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्कूटी स्नातक शिक्षक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधर्म परिवर्तन के आरोप में दो गिरफ्तार
    Next Article बाइक पर सवार थे 4 नाबालिग, हादसे में तीन की मौ’त, चौथा गंभीर

    Related Posts

    क्राइम

    रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

    May 20, 2026
    क्राइम

    गिरिडीह में पुल के नीचे मिली किशोरी की ला’श, इलाके में सनसनी

    May 20, 2026
    क्राइम

    BREAKING-55 लाख बंटवारा प्रकरण : आकाश और विकास पर गोली चलाने वाला शख्स सोनू यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, रांची पुलिस ने पकड़ा पटना से

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.