Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्यसभा चुनाव के लिए शिबू सोरेन ने किया नामांकन
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव के लिए शिबू सोरेन ने किया नामांकन

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में अप्रैल में खाली हो रही राज्यसभा की दो सीटों में से एक के लिए बुधवार को शिबू सोरेन ने नामांकन कर दिया। शिबू सोरेन ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद को सौंपा। जेएमएम के 10 विधायक शिबू सोरेन के प्रस्तावक बने हैं। शिबू सोरेन के नामांकन के दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और जेएमएम के मंत्री और विधायक मौजूद रहे। शिबू सोरेन को गठबंधन की ओर से एक सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

    नामांकन के दौरान मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के सियासी संकट पर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। लेकिन झारखंड में ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन की जीत तय है। दूसरी सीट पर हमारी नजर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर कदम पर नजर है। जल्द ही गठबंधन की ओर से दूसरे उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी के सवाल पर कहा कि भाजपा चुनाव लड़ेगी भी या नहीं, ये भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।

    उधर, शिबू सोरेन के नामांकन से पहले बुधवार को विधानसभा पहुंचे झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि दोनों सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी विजयी होंगे। कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशी का एलान करेगा। बता दें कि इससे पहले शिबू सोरेन 1998 और 2002 में राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। बता दें कि चुनाव प्रक्रिया छह मार्च से शुरू गई है। 26 मार्च को बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। इसी दिन शाम को 5 बजे नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा।

    छह साल का होता है राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल
    राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है। इन सदस्यों का चुनाव लोकसभा सदस्यों की तरह प्रत्यक्ष रूप से वोटरों द्वारा नहीं होता। राज्यसभा सदस्यों का निर्वाचन राज्यों की विधानसभाओं और विधानमंडलों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है। जिस राजनीतिक दल के पास जितने अधिक विधायक होंगे, वह उतने ही अधिक सांसदों को राज्यसभा में भेज सकता है।

    शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर

    1970: राजनीति में आदिवासियों के नेता के तौर पर कदम रखा।
    1975: गैर-आदिवासी लोगों को झारखंड से निकालने का आंदोलन छेड़ा।
    1980: पहली बार लोकसभा सांसद चुने गए। 1989, 1991, 1996, 2002, 2004, 2009 और 2014 में भी सांसद बने
    1985: जामा विधानसभा सीट से एक बार विधायक चुने गए।
    2002: राज्यसभा के सदस्य चुने गए, इसी साल इस्तीफा देकर दुमका से लोकसभा का उपचुनाव जीता।
    2005: पहली बार 10 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने।
    2006: केंद्र सरकार में कोयला मंत्री बने।
    2008: दूसरी बार शिबू सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
    2009: तमाड़ सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ा में राजा पीटर ने 9000 से अधिक वोट से हराया।
    2009: तीसरी बार 5 महीने के लिए सीएम बने।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा का पलटवार, सुचिता की राजनीति की बात करना झामुमो को शोभा नहीं देता
    Next Article राज्य में डीवीसी के द्वारा 18 घंटे की बिजली कटौती का विरोध शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026
    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.