Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»शंकर रवानी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    शंकर रवानी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 5 अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो के शंकर रवानी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हरला थाना क्षेत्र में 18 जुलाई को शंकर रवानी हत्याकांड मामले में पुलिस ने 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिसके लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जिले के प्रतिबंधित अपराधी शंकर रवानी की 18 जुलाई को हरला थाना क्षेत्र में शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. एसपी पूज्य प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बोकारो ऐश पौंड में वर्चस्व स्थापित करने के लिए राजू दुबे ने अशोक सम्राट, बोकारो के पूर्व अपराधी अमित मुखिया और पटना के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास सिंह के साथ मिलकर 10 लाख रुपये में शंकर रवानी की हत्या कर दी थी. घटना के बाद दोनों अपराधियों को ऐश पौंड से हर महीने 5-5 लाख रुपये दिए जाने की बात कही गई थी. वहीं शूटरों को बोकारो लाकर वारदात को अंजाम देने वाले अशोक सम्राट को भी 15 से 20 वाहनों में ऐश पौंड पहुंचाने की बात कही गई थी.

    मजदूर के रूप में रह रहे थे अपराधी

    इस मामले में पुलिस ने राजू दुबे, अशोक सम्राट और महुआर गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने इस घटना को अंजाम देने के लिए शंकर रवानी की रेकी की थी. घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त अपाचे बाइक, बोकारो से भागने में प्रयुक्त कार और स्कॉर्पियो और मोबाइल भी जब्त किया गया है. एसपी ने बताया कि सभी अपराधी घटना के दो-तीन दिन पहले बोकारो आये थे और सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के भारत एकता कोऑपरेटिव में मजदूर के रूप में शरण लिये थे. एसपी ने बताया कि शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. क्योंकि पटना का मोस्ट वांटेड शूटर विकास फिलहाल हत्या के एक मामले में फरार है जबकि अमित मुखिया भी फिलहाल फरार है. जल्द ही इन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

    छापेमारी में ये थे शामिल

    इस छापेमारी दल में प्रमुख रूप से आलोक रंजन डीएसपी सिटी,अमरेंद्र कुमार,प्रशांत कुमार, अनिल कच्छप, सुदामा दास, संजय कुमार, नवीन कुमार सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, प्रभात कुमार, श्रीनिवास कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार महतो, संजय कुमार राय,अमरजीत कुमार, रवि कुमार, धनंजय कुमार, सुरेश यादव, कपिलमुनी राम, सुनील कुमार सिंह, अजय प्रसाद, उमेश कुमार, सुरेश रविदास के अलावा अन्य सशस्त्र बल व तकनीकी सेल के पुलिसकर्मी का सहयोग रहा.

    5 गिरफ्तार खुलासा पुलिस शंकर रवानी हत्याकांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआटो-ई-रिक्शा चालक संघ ने कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि को बताई समस्याएं, नये रूट मैप से होगी परेशानी
    Next Article जमीन कारोबारी कमलेश को भेजा गया जेल, ईडी ने कोर्ट से मांगी थी रिमांड

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 : अंतिम सोमवारी पर बाबा मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद, कंट्रोल रूम से हर कतार पर नजर

    August 24, 2026

    अदालतें ठप, उम्मीदें रद्द: झारखंड में 172 जूनियर जजों की कमी, देश भर में 7,300+ पद खाली

    August 24, 2026

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.