Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»किशनगंज थानाध्यक्ष हत्या मामला : भागकर जान बचाने वाले सात पुलिसकर्मी निलंबित
    जोहार ब्रेकिंग

    किशनगंज थानाध्यक्ष हत्या मामला : भागकर जान बचाने वाले सात पुलिसकर्मी निलंबित

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    किशनगंज : बिहार में पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने किशनगंज के नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में मौके से जान बचाकर भागने वाले सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

    आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लूटी गई मोटरसाइकिल की बारमदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए किशनगंज नगर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एक टीम शनिवार तड़के सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल में ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के पंतापाड़ा गांव गई थी। इस टीम में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार के साथ ही सिपाही राजू सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, प्रमोद कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, सुनील चौधरी और सुशील कुमार शामिल थे।

    अभियुक्त के रिश्तेदार समेत करीब 500 लोगों ने छापेमारी दल पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार को पकड़ लिया और उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं, छापेमारी दल में शामिल अन्य सात सदस्य मौके से जान बचाकर भाग गए। यदि इन पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन विवेकपूर्ण ढंग से किया होता तो संभवत: यह घटना नहीं घटित हुई होती। इस वारदात में प्रथमदृष्टया इन सात पुलिसकर्मियों की लापरवाही परिलक्षित होती है।

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक ने किशनगंज के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष की अनुशंसा पर इस लापरवाही के लिए पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार के साथ ही सिपाही राजू सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, प्रमोद कुमार पासवान, उज्ज्वल कुमार पासवान, सुनील चौधरी और सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

    Bihar news Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
    Next Article 11 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.