बोकारो : गोली का खोखा जमा करने रांची आ रही पुलिस गाड़ी की टक्कर, सात पुलिसकर्मी घायल

बोकारो। कसमार थाना क्षेत्र में पुलिस गाड़ी और पिकअप में टक्कर के बाद दारोगा समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घटना गुरुवार सुबह की है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों का नाम दारोगा अनिल दुबे, सिपाही संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक शामिल है। घायल सभी पुलिसकर्मी साहेबगंज जिला के है।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

बताया जाता है कि साहेबगंज जिला की पुलिस गोली का खोखा जमा करने के लिए रांची आ रहे थे। इसी क्रम में आज सुबह बोकारो-रामगढ़ मार्ग पर कसमार थाना क्षेत्र के दांतू में पिकअप से टक्कर हो गयी। इस घटना सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद कसमार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गयी।