Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सरायकेला में JLKM नेता सहित सात गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट और रंगदारी का आरोप
    झारखंड

    सरायकेला में JLKM नेता सहित सात गिरफ्तार, घर में घुसकर मारपीट और रंगदारी का आरोप

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2026Updated:March 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फूलचंद महतो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela-Kharsawan : रसूनिया पंचायत के सुखसारी पुनर्वास गांव निवासी फूलचंद महतो ने JLKM के कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, रविवार रात ढाई से तीन बजे के बीच नवीन महतो समेत 15-20 लोग चार गाड़ियों में सवार होकर उनके घर पहुंचे। सभी के पास हथियार थे और आरोप है कि वे नशे की हालत में थे। पीड़ित ने बताया कि देर रात दरवाजा पीटने के बाद आरोपी वहां से चले गए, लेकिन सोमवार सुबह करीब छह बजे वे फिर से बड़े समूह में घर पहुंचे। घर में घुसकर गाली-गलौज की गई और फूलचंद महतो को घसीटकर मारपीट की गई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी धमकाया गया।

    पांच लाख रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी

    फूलचंद महतो ने आरोप लगाया कि आरोपी पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। कहा गया कि रकम नहीं दी तो जान से मार देंगे। पीड़ित ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी नवीन महतो ने उनसे इसी रकम की मांग की थी।

    महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

    घटना के दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। परिवार के मुताबिक, बाथरूम में मौजूद महिला को धमकाया गया और पूरे परिवार के सामने गाली-गलौज व मारपीट की गई। इस वजह से पूरा परिवार दहशत में है।

    ग्रामीणों ने मदद कर पकड़े आरोपी

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कई लोगों को पकड़ लिया। इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया और दो गाड़ियां जब्त की। वहीं, दो अन्य वाहन मौके से भागने में सफल रहे। घटनास्थल के पास एक लाल रंग की मारुति कार भी पाई गई।

    सोशल मीडिया पोस्ट को बताया विवाद की वजह

    मामले में यह भी सामने आया है कि फूलचंद महतो ने कुछ समय पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि कोल्हान अध्यक्ष जहां भी जाएंगे वहां हार निश्चित है। इस पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    परिवार ने सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग की

    घटना के बाद फूलचंद महतो और उनका परिवार काफी डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    चांडिल थाना पुलिस हिरासत में लिए गए सात लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिवार के सदस्य भी आरोपियों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना पहुंचे हैं।

    Also Read : पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष ने किया वार्ड निरीक्षण, नालों और सड़कों की सफाई को दिया जोर

    arrested Assault on Women Attack beating Chandil Police Station Extortion Family Safety JLKM kolhan Naveen Mahto police investigation Rasoonia Panchayat Seraikela social media controversy Sukhsari Rehabilitation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में बच्चा चोरी के शक में हंगामा, महिला को भीड़ ने पीटा
    Next Article झारखंड में ‘Mediation for the Nation-2.0’ को रफ्तार, लंबित मामलों के निपटारे के लिए अभियान तेज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026
    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    Latest Posts

    देर रात रांची पुलिस का बड़ा एक्शन : शहरी और ग्रामीण इलाकों में एक साथ चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर सियासी संग्राम, झामुमो ने भाजपा से पूछा- नीरज सिंह पर चुप्पी क्यों?

    July 1, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.