Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»सेंसेक्स 399 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 11 हजार के पार
    बिजनेस

    सेंसेक्स 399 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 11 हजार के पार

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार चौथे दिन लिवाली से बीएसई का सेंसेक्स 399 अंक की बढ़त में बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 120 अंक चढ़कर साढ़े चार महीने बाद 11 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुँच गया।

    घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा के बीच सेंसेक्स 398.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत उछलकर 37,418.99 अंक पर बंद हुआ जो 06 मार्च के बाद का उच्चतम स्तर है। निफ्टी भी 120.50 अंक अर्थात 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 11,020.20 अंक पर रहा। यह 05 मार्च के बाद पहली बार 11 हजार अंक के ऊपर बंद हुआ है।

    बाजार में शुरू से ही तेजी रही। एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस जैसी कंपनियों में अच्छी लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर चार फीसदी से अधिक चढ़े। टेक महिंद्रा में भी करीब चार प्रतिशत की तेजी रही। सनफार्मा का शेयर करीब चार प्रतिशत लुढ़क गया।

    मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,654.26 अंक पर और स्मॉलकैप 1.04 प्रतिशत चढ़कर 12,915.27 अंक पर बंद हुआ।

    विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 3.11 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.09 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। वहीं दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.14 प्रतिशत और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.12 प्रतिशत की गिरावट रही। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.48 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.29 प्रतिशत टूट गया।

    Business News Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article40 किलो चांदी की शिला से होगा राम मंदिर का भूमि पूजन
    Next Article गढ़वा में आंगनबाड़ी सेविका की मौत, जांच में निकली कोरोना पॉजिटिव

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.