Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»सेंसेक्स 33 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 13 अंक फिसला, जानें पूरी रिपोर्ट
    कारोबार

    सेंसेक्स 33 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी 13 अंक फिसला, जानें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई : वैश्विक स्तर पर जारी उठापटक के साथ ही घरेलू स्तर पर खुदरा महंगाई में रही तेजी और थोक महंगाई में नरमी आने के बीच कंपनियों के मिश्रित तिमाही परिणामों के कारण बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में कोई विशेष उत्साह नहीं दिखा और अगले सप्ताह भी निवेशकों विशेषकर छोटे खुदरा निवेशकों से सतर्कता के साथ निवेश करने की सलाह दी गयी है।
    समीक्षाधीन अवधि में बीएसई का सेंसेक्स 33.08 अंक अर्थात 0.08 प्रतिशत बढ़कर 40356.69 अंक पर रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12.85 अंक अर्थात 0.11 प्रतिशत टूटकर 11895. 30 अंक पर रहा। इस दौरान मझौली कंपनियों में जहां लिवाली देखी गयी वहीं छोटी कंपनियों में बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 41.88 अंक बढ़कर 14772.99 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 148.35 अंक टूटकर 13326.40 अंक पर आ गया।
    बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वर्तमान में जो वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिदृश्य से उसके मद्देनजर छोटे खुदरा निवेशकों को बाजार में निवेश करने से पहले सतर्कता बरतने की जरूरत है। बाजार अध्ययन करने वाली कंपनी ट्रेडिंगबेल्स के वरिष्ठ विश्लेषक संतोष मीना के अनुसार कंपनियों के तिमाही परिणाम लगभग आ चुके हैं और घरेलू स्तर पर अधिकांश आर्थिक आंकड़े भी आ चुके हैं। अभी वैश्विक स्तर पर अमेरिकी और चीन के बीच व्यापार युद्ध ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजारों को प्रभावित कर रहा है और इसका असर भारतीय बाजार में भी होता है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह ऑटो स्क्रैपेज नीति को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है जिससे ऑटो समूह की कंपनियों में तेजी देखी जा सकती है।
    ऐपिक रिसर्च के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुस्तफा नदीम ने कहा कि चालू महीने में अब तक विदेशी निवेशक लिवाल रहे हैं जबकि घरेलू निवेशक बिकवाल रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक चालू महीने में गत शुक्रवार तक 4500 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5600 करोड़ रुपये की निकासी की है जिससे बाजार की तेजी पर लगाम लगा है।
    उन्होंने कहा कि घरेलू स्तर पर अगले सप्ताह बैंक ऋण उठाव के आंकड़े जारी होने हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी का रूख बना हुआ है। चीन में ब्याज दर पर निर्णय होना जबकि अमेरिका में नियमित तौर आने वाले आंकड़े जारी होने वाले हैं। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध को कम करने की जारी कोशिश का असर भी बाजार पर दिख सकता है। इसके मद्देनजर छोटे खुदरा निवेशकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबरी मस्जिद की ही जमीन चाहिये, दूसरी जगह मंजूर नहीं, पुर्नविचार याचिका दाखिल करने का फैसला : एआईएमपीएलबी
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : झाविमो के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा डाले पांच लाख के जेवर, केदारनाथ यात्रा पर गया परिवार

    June 17, 2026

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.