Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामनवमी को लेकर पाकुड़ में सुरक्षा का रिहर्सल, मॉक ड्रिल से पुलिस का सख्त संदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    रामनवमी को लेकर पाकुड़ में सुरक्षा का रिहर्सल, मॉक ड्रिल से पुलिस का सख्त संदेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रामनवमी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास पुलिस ने मॉक ड्रिल कर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी का अभ्यास किया।

    मॉक ड्रिल में दिखी सख्ती

    एसडीपीओ दयानंद आजाद के नेतृत्व में हुए इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने खुद ही हुड़दंगी की भूमिका निभाई और हालात को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ नियंत्रण, उपद्रवियों से निपटने और त्वरित कार्रवाई की रणनीति का रिहर्सल किया। मौके पर पुलिस लाइन के मेजर सार्जेंट, पुलिस निरीक्षक प्रयाग राज सहित बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

    शोभायात्रा के लिए जारी निर्देश

    एसडीपीओ दयानंद आजाद ने रामनवमी समिति और आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि शोभायात्रा निर्धारित रूट से ही निकाली जाए। जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह के अश्लील या भड़काऊ गानों से दूर रहें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार शोभायात्रा में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

    गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

    प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है और पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

    हर स्थिति से निपटने को तैयार पुलिस

    मॉक ड्रिल के जरिए पुलिस ने यह साफ संदेश दिया है कि पूरे शहर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि रामनवमी का पर्व शांति, भाईचारे और आपसी सहयोग के साथ मनाया जाए।

    Also Read : रामनवमी से पहले रांची में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी

    Security Rehearsal in Pakur Ahead of Ram Navami; Police Send a Strong Message Through Mock Drill मॉक ड्रिल से पुलिस का सख्त संदेश रामनवमी से पहले पाकुड़ में सुरक्षा का रिहर्सल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी से पहले रांची में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में कड़ी चौकसी
    Next Article पंडरा फायरिंग मामले में भाजपा नेता के भाई समेत चार गिरफ्तार, हथियार जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.