Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»7 अप्रैल को सुबह 6:30 से 4 बजे तक रांची के इन इलाकों में धारा-144 रहेगा लागू
    झारखंड

    7 अप्रैल को सुबह 6:30 से 4 बजे तक रांची के इन इलाकों में धारा-144 रहेगा लागू

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : 7 अप्रैल 2024 सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक रांची के कई इलाकों में धारा-144 लागू रहेगी. इन इलाकों में विवेकानन्द विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मनन विद्या मंदिर, संत जॉन हाई स्कूल, DAV पब्लिक स्कूल, संत पॉल कॉलेज, संत अलोईस इंटरमिडिएट कॉलेज, संत अन्ना इंटरमिडिएट कॉलेज और संत अन्ना गर्ल्स हाई स्कूल शामिल है.

    बता दें कि झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से रांची में पोलिटेकनिक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 7 अप्रैल को आयोजित होगा. इसी के मद्देनजर राजधानी के कई इलाकों में धारा-144 लागू की गई है. परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1 बजे तक 9 परीक्षा केन्द्रों पर होना है.

    इन परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के जरिये पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है

    परीक्षा में शामिल छात्र, उनके अभिभावक और असामाजिक तत्व के जरिये परीक्षा केन्द्रों पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा की आशंका को देखते हुए SDO सदर उत्कर्ष कुमार ने परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है. निषेधाज्ञा में पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने पर पाबंदी होगी.

    साथ ही किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने, किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलने और किसी प्रकार की बैठक एवं आमसभा का आयोजन करने पर रोक रहेगी.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड की सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव, आएगा बेहतरीन रिजल्ट-गुलाम अहमद मीर

    इसे भी पढ़ें: आपराधिक छवि वाले लोगों की सूची तैयार कर उनपर रखें कड़ी नजर: के. रवि कुमार

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand Joint Entrance Competitive Examination Board Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Section 144 implemented Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद डेली न्यूज ताजा खबर धारा-144 लागू न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की सभी 14 सीटों पर इंडी गठबंधन मिलकर लड़ेगा चुनाव, आएगा बेहतरीन रिजल्ट-गुलाम अहमद मीर
    Next Article नीरज सिंह हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद अदालत लाया गया सागर सिंह, रास्ते में बिगड़ी तबीयत

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.