Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आपराधिक छवि वाले लोगों की सूची तैयार कर उनपर रखें कड़ी नजर: के. रवि कुमार
    झारखंड

    आपराधिक छवि वाले लोगों की सूची तैयार कर उनपर रखें कड़ी नजर: के. रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें. शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए सजग रहें. अपराधी, असमाजिक तत्वों, उपद्रवियों सहित निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास किये जाने वालों की थाना स्तर पर सूची तैयार कर उनपर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. आगामी 15 तारीख़ तक पदाधिकारी अपने आवंटित कार्यों को पूरा कर प्रतिवेदन समर्पित करें. उक्त निदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने दिया. वे आज धनबाद के समाहरणालय सभागार में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे.

    तेज करें छापेमारी अभियान

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए लक्ष्य कर तत्पर रहते हुए अलर्ट रहने का सख्त निदेश दिया. उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ निर्वाचन कार्य को गति देने का निदेश दिया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने अवैध शराब, नशीले पदार्थों, हथियार, विस्फोटक सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी निगरानी करने का निदेश दिया. साथ ही मुफ्त की वस्तुओं की आमद/वितरण को रोकने के लिए सफल प्रयास करने, छापेमारी अभियान को तेज करते हुए विभिन्न कांडों में संलिप्त आरोपितों एवं अवैध सामग्रियों की बरामदगी करते हुए संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई का निदेश दिया. उन्होंने क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों की सूची को फिर से रिवाइज करने एवं हर संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती करने का निदेश दिया.

    आम लोगों यातयात में कोई असुविधा नहीं हो

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव को देश के महापर्व के रूप में मनाना है. मतदान के कार्य में लगे सुरक्षाकर्मियों, मतदानकर्मियों एवं मतदाताओं की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखकर काम करें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन के कार्यों में लगे वाहनों का प्रबंधन ससमय कर लें. वाहनों के प्रबंधन में यह ध्यान रखें कि आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो एवं मतदान के दिन कर्फ्यू जैसा माहौल नहीं रहे. इस बार उत्साह के माहौल में लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान करने जाना है अतः विशेष ध्यान रखना है कि मतदान के दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं होने पाए.

    सीसीटीवी के माध्यम से रखी जाए चेकपोस्ट की निगरानी

    उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार इस बार झारखण्ड के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक अथार्त दिनभर मतदान होना है. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से मुख्यालय एवं आयोग के स्तर से भी नजर रखी जाएगी. निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न हो इस बाबत सभी पदाधिकारियों को आयोग द्वारा दिशा-निदेश दिया गया है. इसका सख्ती से ससमय अनुपालन किया जाना है. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी केवल कार्ययोजना नहीं बताएं, धरातल पर चुनाव की तैयारियों में आयोग के आदेशों के अनुपालन का रिपोर्ट दें. अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला चेक पोस्ट पर सघन जांच कराने का निदेश दिया, कहा कि चेकपोस्ट की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से रखी जा रही है. इसलिए उनपर विशेष नजर रखना सुनिश्चित करें.

    एक भी घटनाएं हुई तो अपराधियों के साथ-साथ पदाधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई : ए.वी होमकर

    राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने सभी हिस्ट्रीशीटर एवं किंगपिन के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी, इवीएम, मतदाता, सुरक्षा बल सहित सभी की सुरक्षा हमसभी की पहली प्राथमिकता होगी, निर्वाचन कार्य के रूटीन कार्य में नहीं लें. एक भी घटनाएं हुई तो अपराधियों के साथ-साथ पदाधिकारियों की भी जिम्मेवारी तय होगी.

    भगोड़े अपराधियों की संपत्ति करें कुर्क

    भगोड़े एवं विभिन्न जगहों पर छिपे हुए अपराधियों के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने का निदेश दिया गया. सोशल मीडिया सेल को एक्टिव करें, आठ मिनट के अंदर फेक न्यूज़ पर करें कार्रवाई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया सेल को एक्टिव करें. आपत्तिजनक एवं फेक न्यूज़ पर आठ मिनट के अंदर कार्रवाई करें.

    ये रहे मौजूद 

    समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी. होमकर, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह सहित उतरी छोटानागपुर प्रमंडल की आयुक्त, डीआईजी सीआरपीएफ, दुमका प्रक्षेत्र के आईजी सहित धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक, सीआरपीएफ के कमाण्डेन्ट सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित सभी वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:सत्याग्रह एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

     

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज के रवि कुमार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद निष्पक्ष न्यूज हेडलाइन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील
    Next Article शिवम स्टील टीएमटी में फार्निस हेल्पर की मौत, शव के साथ आक्रोशितों ने फैक्ट्री का किया गेट जाम

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.