Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»आतंकी हमले के बाद पहलगाम में चल रहा सर्च ऑपरेशन, किस-किस की हुई मौ’त… देखिए लिस्ट
    ट्रेंडिंग

    आतंकी हमले के बाद पहलगाम में चल रहा सर्च ऑपरेशन, किस-किस की हुई मौ’त… देखिए लिस्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2025Updated:April 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आतंकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Anantnag (Jammu and Kashmir) : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार देर शाम हुए एक भीषण आतंकी हमले में 26 भारतीय सहित 2 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई है. जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है. हमलावरों ने पर्यटकों की एक बस को निशाना बनाया, जिसमें सवार लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहलगाम पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकियों की संख्या करीब पांच थी, जो अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे. हमले के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और कई शव खून से लथपथ सड़कों पर पड़े थे. एक जख्मी महिला ने फोन पर मीडिया को बताया, “मेरे पति के सिर में गोली लगी है. सात अन्य लोग भी घायल हैं. कृपया किसी को भेजिए, हमे अस्पताल पहुंचाना है.” फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है.

    सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया

    घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सऊदी अरब में मौजूद PM नरेंद्र मोदी को स्थिति की जानकारी दी. शाह आज शाम श्रीनगर पहुंचे और सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. उनके बुधवार को पहलगाम पहुंचने की संभावना है.

    इस हमले को लेकर PM ने की कड़ी निंदा

    PM ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं संवेदना प्रकट करता हूं. घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, और आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई और अधिक सशक्त होगी.

    I strongly condemn the terror attack in Pahalgam, Jammu and Kashmir. Condolences to those who have lost their loved ones. I pray that the injured recover at the earliest. All possible assistance is being provided to those affected.

    Those behind this heinous act will be brought…

    — Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2025

    अब तक की जानकारी

    नाम
    1लेफ्टिनेंट विनय नरवालहरियाणा
    2मंजु नाथकर्नाटक
    3शुभम द्विवेदीउत्तर प्रदेश
    4संजय लेलेमहाराष्ट्र
    5अतुल मोनेमहाराष्ट्र
    6दिलीप डिसलेमहाराष्ट्र
    7संतोष जगदालेमहाराष्ट्र
    8कौस्तुभ गनबोटेमहाराष्ट्र
    9प्रशांत कुमार
    10मनीष रंजन
    11सैयद हुसैन शाहजम्मू कश्मीर
    12सुशील नथयालमध्य प्रदेश
    13हेमंत सुहास जोशीमहाराष्ट्र
    14नीरज उधवानीउत्तराखंड
    15बीतन अधिकारीपश्चिम बंगाल
    16सुदीप  न्यौपानेनेपाल
    17मनीष रंजनबिहार
    18एन रामचंद्रनकेरला
    19दिनेश अग्रवालचंडीगढ़
    20समीर गुहारपश्चिम बंगाल
    21जे सचिंद्र मोलीआंध्रप्रदेश
    22मधुसूदन सोमस्टीकर्नाटक
    23संतोष जहदाकर्नाटक
    24भारत भूषणकर्नाटक
    25सुमित परमारगुजरात
    26यतेश परमारगुजरात

    राष्ट्रीय शोक और सुरक्षा अलर्ट

    देशभर में इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा हो रही है. दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, भोपाल जैसे प्रमुख शहरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आतंकी हमले के बाद पहलगाम और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है.

    Also Read : ED Raid : ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के पैतृक गांव से मिले 1.30 करोड़ कैश

    anantnag bus attack india news injured tourists jammu and kashmir Kashmir valley News Update Pahalgam search operation security forces Shooting terrorism Terrorist Attack terrorists tourist deaths Tourist Destination अनंतनाग आतंकवाद आतंकवादी आतंकी हमला कश्मीर घाटी गोलीबारी घायल पर्यटक जम्मू-कश्मीर तलाशी अभियान न्यूज अपडेट पर्यटकों की मौत पर्यटन स्थल पहलगाम बस हमला भारत समाचार सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED Raid : ठेकेदार पुनीत अग्रवाल के पैतृक गांव से मिले 1.30 करोड़ कैश
    Next Article झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.