Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बच्चों से भरी स्कूल वैन जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे दर्जनों स्कूली बच्चे
    झारखंड

    बच्चों से भरी स्कूल वैन जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे दर्जनों स्कूली बच्चे

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला । घाघरा थाना अंतर्गत घाघरा-लोहरदगा रोड में खपराटोली के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल की मारूति वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने पर ड्राइवर ने आनन फानन में तुरंत वैन को रोका और वैन में सवार सभी दर्जनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दो मिनट के अंदर ही पूरे वैन में आग फैल गई थी और देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई। इस हादसे से बच्चे सहमे हुए है बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधन को पहले भी वैन के इंजन के तेज गर्म होने की शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। बताया जाता है कि सुबह वैली पब्लिक स्कूल के ड्राइवर बच्चों को घर से लेकर वैन से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी में तेज धुआं उठने लगा। इतने में ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोकी और सारे बच्चों को बाहर निकाल दिया। देखते ही देखते पूरे स्कूल वैन ने आग फैल गई और पूरा वैन जलकर राख हो गया। इस हादसे से दर्जनों बच्चे हादसे का शिकार होने से बच गए।

    स्कूल प्रबंधन से की गयी थी इंजन गर्म होने की शिकायत

    वैन के ड्राइवर के द्वारा स्कूल प्रबंधन को स्कूल वैन का इंजन लगातार गर्म होने की जानकारी पहले भी दिया गया था लेकिन इस पर स्कूल प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि स्कूल वैन का इंजन गर्म होने की वजह से स्कूल वैन में आग लग गई। दर्जन भर बच्चे बाल-बाल बच गए। स्कूल प्रबंधन का कहना है हमसे चूक हुई है लेकिन भविष्य में इस प्रकार की किसी भी बातों पर पूरी सावधानी बरती जाएगी।

    Accident jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमैरीकॉम का कमाल, वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पक्का किया पदक
    Next Article बिहार : जहानाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, घंटों पथराव, स्थिति तनावपूर्ण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी की चिट्ठी पर बाबूलाल मरांडी का सवाल, कहा -‘अपना पक्ष स्पष्ट क्यों नहीं करते?’

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : JSSC के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता से CID कर रही है पूछताछ

    August 17, 2026
    क्राइम

    97 करोड़ की बिजली राशि घोटाले में कोर्ट का बड़ा आदेश, JUUNL को वापस मिलेंगे 13.53 करोड़ रुपये

    August 17, 2026
    Latest Posts

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026

    Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

    August 17, 2026

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.