Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»बचत भी, लोन की सुविधा भी, जानिए पोस्ट ऑफिस की इस योजना के फायदे
    बिजनेस

    बचत भी, लोन की सुविधा भी, जानिए पोस्ट ऑफिस की इस योजना के फायदे

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पोस्ट ऑफिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट हर स्थिति में मजबूत फाइनेंशियल प्लानिंग मददगार साबित होती है। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) योजना एक आसान और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आई है।

    क्या है पोस्ट ऑफिस RD योजना?

    पोस्ट ऑफिस RD यानी आवर्ती जमा योजना में हर महीने एक निश्चित राशि जमा की जाती है, जिस पर तय ब्याज मिलता है। यह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है, इसलिए इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें आप सिर्फ ₹100 महीने से भी शुरुआत कर सकते हैं।

    कितनी कमाई हो सकती है?

    जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के लिए इस योजना पर 6.7% वार्षिक ब्याज मिल रहा है, जो हर तीन महीने में चक्रवृद्धि होता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹10,000 जमा करता है, तो 5 साल बाद उसे करीब ₹7,13,659 मिलते हैं। इसमें ₹6 लाख उसकी जमा राशि होती है और ₹1,13,659 ब्याज के रूप में मिलता है।

    जरूरत पर लोन भी संभव

    इस योजना की एक और खासियत यह है कि अगर आपने एक साल तक नियमित रूप से RD खाता चलाया है, तो आप जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। हालांकि इस लोन पर ब्याज दर RD की दर से 2% अधिक होती है।

    किसके लिए है यह योजना?

    यह योजना वेतनभोगी, छोटे व्यापारी, गृहिणी, मजदूर और छात्र—सभी के लिए लाभकारी है, जो हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जोड़कर भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार करना चाहते हैं।

    खाता कैसे खोलें?

    RD खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। आप यह खाता पोस्ट ऑफिस में जाकर या ऑनलाइन दोनों तरीकों से खोल सकते हैं। ध्यान रखें कि हर महीने तय समय पर राशि जमा करनी होती है, वरना जुर्माना लग सकता है।

    आरडी खाता आर्थिक सुरक्षा ऑनलाइन आरडी चक्रवृद्धि ब्याज छोटी बचत निवेश योजना पोस्ट ऑफिस आरडी पोस्ट ऑफिस सेविंग्स पोस्ट ऑफिस स्कीम फाइनेंशियल प्लानिंग बचत योजना बच्चों की शिक्षा ब्याज दर भविष्य की तैयारी मासिक निवेश रिटायरमेंट प्लान रेकरिंग डिपॉजिट सरकारी निवेश योजना सरकारी योजना सुरक्षित निवेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDrishti IAS के संस्थापक की अजमेर के निचली अदालत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 21 को
    Next Article 1 अगस्त से बदल जाएगा UPI पेमेंट करने का पूरा सिस्टम, जानें नए नियम और डिजिटल पेमेंट पर असर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : निवेश पर बीजेपी के सवालों की हवा, बीजेपी सांसद ने ही कैसे निकाल दी?

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बरगद का पेड़ और भारत की तरक्की : कहानी 151 साल के बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में अदाणी समूह की बड़ी स्वास्थ्य पहल, नेत्र चिकित्सा के लिए 150 करोड़ का निवेश

    May 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    गैस उपभोक्ताओं को झटका, कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर दोनों के दाम बढ़े

    May 2, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.