Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सऊदी अरब ने लगाया तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध, संगठन को बताया आतंक का द्वार
    Uncategorized

    सऊदी अरब ने लगाया तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध, संगठन को बताया आतंक का द्वार

    Team JoharBy Team JoharDecember 11, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद : सऊदी अरब ने सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन तब्लीगी जमात पर बैन लगाने का ऐलान किया है. सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्री डॉ अब्दुल लतीफ अल अलशेख ने मस्जिदों के मुअज्जिद को निर्देश दिया कि शुक्रवार की नमाज़ के दौरान आदेश के बारे में बताया जाए और तब्लीगी समूह को चेतावनी दी जाए. सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि अब से शुक्रवार की नमाज के दौरान लोगों को तब्लीगी जमात से मिलने की जरूरत नहीं है, उनके साथ किसी भी तरह का संपर्क नहीं रखा जाए.

    बताया जाता है कि तब्लीगी जमात को आतंकवाद के द्वारों में से एक बताते हुए सऊदी सरकार ने प्रतिबंध का ऐलान किया. धार्मिक मामलों के मंत्री ने तब्लीगी जमात को समाज के लिए खतरा बताया है. वहां की सरकार का मानना है कि इस संगठन ने लोगों को अपने पथ से भटकाया है.

    करीब 94 साल पहले 1926 में तब्लीगी जमात की शुरुआत देवबंदी इस्लामी विद्वान मौलाना मोहम्मद इलयास कांधलवी ने की थी. इस्लामिक विद्वानों ने इसे धार्मिक सुधार आंदोलन के तौर पर फैलाया. तब्लीगी जमात का काम विशेषकर इस्लाम के मानने वालों को धार्मिक उपदेश देना होता है.

    अनुमान है कि दुनिया भर में 35-40 करोड़ मुसलमान तबलीगी जमात के विचार और सिद्धांतों का पालन करते हैं. जमात का दावा है कि वे राजनीतिक गतिविधियों में शरीक नहीं होते हैं. आतंकवाद से संबंध के आरोपों को कारण संगठन का नाम कई बार सुर्खियों में आया. प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार तब्लीगी जमात पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण एशिया सहित दुनिया भर के 100 देशों में सक्रिय है. भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और थाईलैंड में जैसे देशों में इस संगठन के सदस्यों की तादाद करोड़ों में है.

    कोरोना के दौरान भारत में तब्लीगी जमात काफी चर्चित रहा था. निजामुद्दीन मरकज में जमा तब्लीगी जमात के सदस्यों पर कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था. तब तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद का ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कहते सुने गए कि ‘कोरोना को मुसलमानों को डराने के लिए इजात किया गया है. ताकि वे मस्जिद से दूर हो जाएं. मरने के लिए मस्जिद से बेहतर जगह कौन सी होगी? इसके बाद संगठन की काफी आलोचना हुई थी. इस विवाद के बाद भारत ने तब्लीगी जमात पर बैन नहीं किया है, लेकिन जून, 2020 में तब्लीगी जमात से जुड़े होने के कारण 2200 विदेशी नागरिकों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था. अब ये लोग 10 साल तक भारत नहीं आ पाएंगे

    सुप्रीम कोर्ट में भी तब्लीगी जमात से जुड़े मामलों की सुनवाई चल रही है. कोरोना काल में तब्लीगी जमात को लेकर हुई रिपोर्टिंग के मामले में पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में बीजेपी जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण शिविर शुरू, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई
    Next Article हेमंत सरकार झारखंड आंदोलनकारियों को देगी सम्मान- विधायक इरफान अंसारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.