Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सरायकेला में कुड़मी आंदोलन का जोरदार विरोध, कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी
    Uncategorized

    सरायकेला में कुड़मी आंदोलन का जोरदार विरोध, कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: झारखंड के आदिवासी समुदाय ने हाल ही में कुड़मी समुदाय द्वारा किए गए “रेल टेका–डहर छेका” आंदोलन के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। कुड़मी समुदाय एसटी सूची में शामिल होने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है।

    गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले के सभी प्रखंडों के आदिवासी हजारों की संख्या में जिला मुख्यालय पर रैली के रूप में जमा हुए, जिसमें उन्होंने पारंपरिक हरवे और हथियार उठाए हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि सरकार कुड़मियों को आदिवासी का दर्जा देती है, तो झारखंड में मणिपुर जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

    आदिवासी नेताओं ने कुड़मी समुदाय की रणनीति की निंदा करते हुए इसे गैरकानूनी बताया और कहा कि संविधान की गलत व्याख्या कर कुड़मी खुद को आदिवासी घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुड़मी आंदोलन से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और रेल यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आदिवासी नेताओं ने चेतावनी दी कि उनका अगला कदम कोल्हान क्षेत्र में आर्थिक नाकेबंदी होगा।

    नेताओं ने कहा कि कोलहान के आदिवासी एकजुट हो रहे हैं और क्षेत्र से निकलने वाले खनिज संसाधनों की ढुलाई पर रोक लगा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में कुड़मियों को आदिवासी बनने नहीं दिया जाएगा। साथ ही चेताया कि यदि राज्य और केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो झारखंड में मणिपुर जैसी स्थिति दोहराई जा सकती है।

     

    Adivasi Protest District Headquarters economic blockade Jharkhand news Jharkhand Tribal News kolhan Kudmali Language Kudmi movement Rail Teka-Dahar Cheka Saraikela ST Status tribal leaders Tribal Rights
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, शराब घोटाले में CBI जांच की मांग…
    Next Article यूथ इंटक झारखंड ने सदस्यता के लिए जारी किया QR कोड, स्कैन करते ही बन जायेंगे मेंबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.