Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, शराब घोटाले में CBI जांच की मांग…
    झारखंड

    बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, शराब घोटाले में CBI जांच की मांग…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2025Updated:September 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कथित शराब घोटाले की जांच में जानबूझकर ढील देने, समय पर चार्जशीट न दाखिल करने और एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) में संदिग्ध फेरबदल के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। मरांडी ने कहा कि यह घोटाला केवल सरकारी खजाने को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान पहुँचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि एक संगठित गिरोह पूरे तंत्र को नियंत्रित कर रहा है। इसमें निलंबित IAS अधिकारी, राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी और छत्तीसगढ़ से जुड़े शराब माफिया शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट और विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले में लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध वसूली हुई है। मुख्य आरोपी निलंबित IAS विनय कुमार चौबे, JSBCL के तत्कालीन महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास, पूर्व IAS अमित प्रकाश, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया, नकली होलोग्राम सप्लाई करने वाले विधू गुप्ता और अन्य हैं।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि ACB ने जानबूझकर मामले को कमजोर किया। प्रमुख आरोपियों को केवल इसलिए जमानत मिल गई क्योंकि ACB ने निर्धारित 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की। उन्होंने ACB में हालिया फेरबदल को संदेहास्पद बताया और सवाल उठाए कि जिन अधिकारियों का तबादला हुआ, उनकी शराब घोटाले में क्या भूमिका थी, उन्हें किसके इशारे पर नियुक्त किया गया और क्यों हटाया गया। मरांडी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पूरे शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच CBI के माध्यम से कराई जाए और ACB के उन अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो जो समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो इसे सरकार के संरक्षण वाला मामला माना जाएगा।

    Also Read : भुरकुंडा में फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, कुज्जू में भी करने वाले थे कांड

    Acb Anti-Corruption Bureau Babulal marandi Bjp CBI investigation Corruption government officials Hemant Soren jharkhand Liquor scam political news Public Money
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाहरुख-गौरी खान की कंपनी पर समीर वानखेड़े ने किया केस, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में छवि खराब करने का आरोप
    Next Article सरायकेला में कुड़मी आंदोलन का जोरदार विरोध, कोल्हान में आर्थिक नाकेबंदी की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.