Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jan, 2026 ♦ 3:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गांधी जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, स्वदेशी मेला सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 यूनिट किया गया रक्तदान
    झारखंड

    गांधी जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, स्वदेशी मेला सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 यूनिट किया गया रक्तदान

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर स्वदेशी सप्ताह मनाते हुये स्वदेशी मेला -सह- रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा स्वदेशी सामग्री की प्रदर्शनी लगाईं गयी और कुल 15 यूनिट रक्तदान कर मानवता का संदेश पेश किया गया| मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की सभी को बधाई और शुभकामनयें देते हुए कहा की रक्तदान महादान है इसे हम- आप सभी जानते है| उन्होंने कहा की लोगों में रक्तदान को लेकर आम भ्रांति है की रक्तदान से तबियत खराब होता है और रक्तदाता कमजोर हो जाते है लेकिन सच्चाई यह है आप जितना रक्तदान करेंगे उतना ही आपका शरीर स्वास्थ्य और तंदुरुस्त रहेंगे| स्कूली बच्चों को विधायक श्री जायसवाल ने रक्तदान की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा की आप सभी अभी से ही अपने मनोभाव में यह बात बैठा लें की प्रतिवर्ष एक बार रक्तदान जरुर करेंगे| उन्होंने कहा की आपने उम्र का प्रथम 18 साल की शुरुआत रक्तदान कर सभी बच्चे जरुर करें| विधायक श्री जायसवाल ने यह भी बताया की आपके द्वारा किये गए रक्तदान से हजारीबाग के 60 प्रतिशत जरूरतमंद मरीजों को नवजीवन मिलता है लेकिन अब भी सिर्फ हजारीबाग में 40 प्रतिशत जरूरतमंद खून की कमी की परेशानी झेलने को मजबूर होते है| विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा की मैं अपने जीवन का 25 वां रक्तदान कर रहा हूँ और मुझे रक्तदान के पश्चात् आत्मिक ख़ुशी और स्फूर्ती की अनुभूति होती है साथ ही जीवन में तनाव और विकार भी कम होता है| उन्होंने कहा की मैं रक्तदान को ईश्वरीय शक्ति मानता हूँ क्योंकि आप जबतक स्वस्थ है तभी तक रक्तदान कर सकते है| स्कुल के प्राचार्य शिव बालक प्रसाद ने बच्चों को स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने, प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करने, बाज़ार जाते वक्त कपडे का थैला लेकर जाने और अपने उम्र के 18 साल होते ही रक्तदान करने का संकल्प दिलाया |रक्तदान करने वालों में विद्यालय के पूर्व सचिव सह समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, जिला निरीक्षक ओम प्रकाश सिन्हा, विद्यालय के प्राचार्य शिव बलाक प्रसाद, आचार्य राजिव रंजन, अजय कुमार महतो, दिनेश जी, संतोष राय, रवि रंजन, रंजित सोनी, सिद्धेश्वर, पंकज मिश्र, अनिल कुमार, अभिभावक वकील पासवान सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है| उक्त अवसर पर विशेषरूप से जिला निरीक्षक ओमप्रकाश सिन्हा, रेड क्रॉस के प्रभारी सचिव सरदार तनवीर सिंह, सक्रीय सदस्य निर्मल जैन, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, शाद्वल कुमार, विद्यालय समिति सदस्य प्रेमलता पाठक, ब्लड बैंक के टेक्नीशियन आर. खैरी, ब्लड बैंक कर्मी पवन कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य आचर्यबंधू- भगिनी एवं भैया- बहन और अभिभावक उपस्थित रहे |

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्यप्रदेश हनीट्रैप : वीडियो-ब्लैकमेलिंग से लेकर नौकरशाहों में टकराव तक, पढ़े पूरी कहानी
    Next Article इचाक में निकला तिरंगा सम्मान यात्रा, चला प्लास्टिक मुक्त अभियान

    Related Posts

    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे ज्यूरिख, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में करेंगे भारत और झारखंड का प्रतिनिधित्व

    January 15, 2026
    झारखंड

    विनय चौबे से जुड़े फ्लैट सौदे में फंसे दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी, ACB ने रांची से किया गिरफ्तार

    January 15, 2026
    झारखंड

    “झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे”, ED ऑफिस पर घेराव के आरोपों के बीच निशिकांत दुबे का अल्टीमेटम

    January 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे ज्यूरिख, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में करेंगे भारत और झारखंड का प्रतिनिधित्व

    January 15, 2026

    विनय चौबे से जुड़े फ्लैट सौदे में फंसे दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी, ACB ने रांची से किया गिरफ्तार

    January 15, 2026

    देर रात खाना सेहत के लिए नुकसानदायक, जानिए डिनर का सही समय और क्या न खाएं

    January 15, 2026

    Gemini में लॉन्च हुआ Personal Intelligence फीचर, अब Gmail और Photos से जुड़ेगा AI

    January 15, 2026

    “झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे”, ED ऑफिस पर घेराव के आरोपों के बीच निशिकांत दुबे का अल्टीमेटम

    January 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.