Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»UPSC में 17वां रैंक हासिल करने वाली बिहार की संस्कृति त्रिवेदी का है रांची से नाता
    झारखंड

    UPSC में 17वां रैंक हासिल करने वाली बिहार की संस्कृति त्रिवेदी का है रांची से नाता

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    संस्कृति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamui : बिहार के जमुई जिला की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर हौंसले बुलंद हों और दिशा सही हो, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर पूरे देश में अपना परचम लहराया है. इससे पहले 2022 में भी वे इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर चुकी थीं, जब उन्हें 352वीं रैंक प्राप्त हुई थी. संस्कृति की इस दोहरी सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे बिहार और खासकर जमुई जिले के युवाओं को नई प्रेरणा दी है.

    संस्कृति

    घर पर रहकर की पढ़ाई

    संस्कृति ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि घर पर रहकर ही पूरी तैयारी की. केवल एक टेस्ट सीरीज का सहारा लिया, जिससे उन्हें अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद मिली. वे हर दिन 15 से 17 घंटे की कड़ी मेहनत और आत्मअनुशासन के साथ पढ़ाई करती थीं.

    परिवार का मिला पूरा साथ

    संस्कृति के पिता आनंद प्रकाश त्रिवेदी और मां सुनीता त्रिवेदी ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया. वहीं, बड़ी बहन अधिश्री त्रिवेदी ने मानसिक रूप से उन्हें संभाले रखा और हमेशा प्रेरित करती रहीं.

    शिक्षा की नींव रांची में

    संस्कृति ने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के प्रतिष्ठित जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से पूरी की. इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातक किया और 2019 में 75% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पूरा किया.

    खुद की मेहनत को दिया सफलता का श्रेय

    संस्कृति का मानना है कि उनकी सफलता का मूल मंत्र है – मेहनत, लगन और अनुशासन. वे अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के समर्थन और अपनी खुद की मेहनत को देती हैं. संस्कृति त्रिवेदी की यह सफलता उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं.

    Also Read : प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया UPSC में Top, देखें पूरा Result

    Adhishree Trivedi All India Rank 17 Anand Prakash Trivedi Bihar civil services exam daughters of Bihar Delhi University Gargi College hard work dedication discipline inspirational journey Jamui Jawahar Vidya Mandir ranchi role model Sanskriti Trivedi Self-Study success story Sunita Trivedi UPSC 2024 UPSC topper UPSC without coaching UPSC टॉपर women empowerment Youth Inspiration ऑल इंडिया रैंक 17 गार्गी कॉलेज घर से पढ़ाई जमुई जवाहर विद्या मंदिर दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रेरणा स्रोत प्रेरणादायक कहानी बिना कोचिंग UPSC बिहार बिहार की बेटियां महिला सशक्तिकरण मेहनत लगन अनुशासन युवा प्रेरणा रांची सफलता की कहानी संस्कृति त्रिवेदी सिविल सेवा परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची DC की इस पहल का किया स्वागत
    Next Article बोकारो एनका’उंटर के बाद महिला सहित दो नक्सली पकड़ाये थे जिंदा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.