Bihar : बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव दर्ज होने जा रहा है। सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं और इसके साथ ही पहली बार राज्य की कमान सीधे तौर पर बीजेपी के हाथ में होगी। यह वह पल है जिसका इंतजार पार्टी कार्यकर्ताओं को लंबे समय से था।
11 बजे शपथ, देशभर की नजरें पटना पर
सुबह करीब 11 बजे पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस कार्यक्रम पर सिर्फ बिहार ही नहीं, पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।
सत्ता का नया समीकरण
इस बार बिहार की राजनीति का फॉर्मूला पूरी तरह बदल गया है। पहले जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते थे और बीजेपी के दो डिप्टी सीएम होते थे, अब तस्वीर उलट गई है। अब बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, जबकि जेडीयू के विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
शपथ से पहले मंदिर में पूजा
मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने से पहले सम्राट चौधरी पटना के पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे सीधे लोक भवन पहुंचेंगे और शपथ लेंगे।
NDA के दिग्गजों का जमावड़ा
यह समारोह सिर्फ शपथ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे NDA की ताकत के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम में जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, बी.एल. संतोष, विनोद तावड़े जैसे बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वहीं नीतीश कुमार, ललन सिंह, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान भी इसमें शामिल होंगे।
पटना हाई अलर्ट, कड़ी सुरक्षा
शपथ ग्रहण को लेकर पटना में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है, ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
BJP मुख्यालय में जश्न का माहौल
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पटना स्थित पार्टी मुख्यालय को खास तरीके से सजाया गया है।
Also Read : व्यापार को बढ़ावा देने के लिए झारखंड चेंबर लाया ‘पधारो हमारे प्रतिष्ठान’ योजना


