Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज: फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक लोग हुए बीमार, सभी मरीज खतरे से बाहर
    झारखंड

    साहिबगंज: फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक लोग हुए बीमार, सभी मरीज खतरे से बाहर

    Team JoharBy Team JoharMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना घटी है. 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने के कारण अस्पतालों में बेड़ कम पड़ गए हैं. अस्पताल में एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा गया है और चारों तरफ अफरातफरी का माहाैल है. सदर अस्पताल के अनुसार 40 से ज्यादा मरीज भर्ती किए गए हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं.

    जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के छोटा पचगढ़ में एक विवाह समारोह के दौरान भोज खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए. मामला तब सामने आया जब बीमार हुए लोग इलाज के लिए एक-एक कर सदर अस्पताल पहुंचने लगे. जितने भी लोग अस्पताल पहुंचे सभी की एक ही परेशानी थी. रविवार को छोटा पचगढ़ निवासी मनोहर कुमार के घर बहू भोज था. उन्होंने तकरीबन 500 लोगों को निमंत्रण दिया था. सभी लोगों ने आकर खाना खाया. सोमवार से लोग एक-एक कर बीमार पड़ने लगे, जबकि मंगलवार की सुबह यहां भोज खाने वाले लोगों को पेट में दर्द, सर दर्द, चक्कर, उल्टी, बार बार लैट्रिन आने लगा. एक एक कर सभी लोग अस्पताल पहुंचने लगे. करीब 40 लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे. बाकी ने निजी अस्पतालों में भी जाकर अपना इलाज करवाया.

    भोज खाने वाली संगीता देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह से पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई थी. हल्का बुखार भी था. वहीं, रजनी कुमारी ने बताया कि पेट में अचानक बहुत तेज दर्द होने लगा, इसके बाद उल्टी हुई और बुखार भी आने लगा. कुछ इसी तरह की शिकायत नीतू देवी और अन्य महिलाओं ने भी की.

    खाने में चिकन, पुलाव, पूड़ी, सब्जी, दही बड़ा, मिठाई सहित कई पकवान थे लेकिन ज्यादातर वे लोग बीमार पड़े जिन्होंने चिकन खाया. सदर अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डा. मोहन मुर्मू ने बताया कि तकरीबन 40 लोग उल्टी, पेट खराब, सिर दर्द, पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं. सभी ने एक ही बात बतायी वे भोज खाने गए थे. सभी का इलाज किया गया है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रतिपदा 19 मार्च को मनेगी होली
    Next Article लातेहार: पुलिस ने छापेमारी कर 805 जिंदा कारतूस बरामद किया, माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.