Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, दो युवक गिरफ्तार
    झारखंड

    ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, दो युवक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2025Updated:November 11, 2025No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ब्राउन शुगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले की  सदर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक रियलमी मोबाइल फोन, ₹2,660 नकद और एक काले रंग की टीवीएस Raider मोटरसाइकिल (संख्या JH03AP 3034) बरामद की है।

    जानकारी के अनुसार, SP  पलामू को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक उक्त मोटरसाइकिल से ब्राउन शुगर लेकर डालटनगंज की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए SP  ने सदर थाना प्रभारी को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। निर्देश मिलने के बाद थाना प्रभारी पु०अ०नि० लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगराकला, अमानत नदी के पास एनएच-39 पर पहुंची और संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

    चेकिंग के दौरान पड़वा मोड़ की ओर से तेज गति से आती एक काले रंग की बाइक को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (परि०) राजीव रंजन की मौजूदगी में उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 21 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और नकद ₹2,660 बरामद हुए।

    गिरफ्तार युवकों की पहचान चिन्दु कुमार (उम्र 23 वर्ष), पिता इश्वरी गुप्ता, निवासी जेलहाता, बड़ा तालाब के पास, थाना शहर, जिला पलामू, तथा अतुल रंजन सिंह (उम्र 25 वर्ष), पिता बिजेन्द्र प्रताप सिंह, निवासी जेलहाता, मुर्गा मार्केट, थाना शहर, जिला पलामू के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे गढ़वा निवासी ‘राजा’ नामक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदकर बेचने का काम करते हैं।

    दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर सदर थाना कांड संख्या 126/25, दिनांक 10.11.2025, धारा 17(a)/21(a)/22(a)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद ब्राउन शुगर और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

    छापेमारी दल में डीएसपी राजीव रंजन, थाना प्रभारी पु०अ०नि० लालजी, स०अ०नि० पंकज कुमार तिवारी, चन्द्रशेखर दूबे, विध्यकिशोर पासवान सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशाखोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    Also Read : सीतामढ़ी में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर होगी कार्रवाई… जानें क्यों

    Sadar police station achieves major success against brown sugar smuggling Two youths arrested while planning robbery in Bokaro दो युवक गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी सफलता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में बालू माफियाओं का दुस्साहस – BDO को रौंदने का प्रयास, FIR दर्ज
    Next Article सीतामढ़ी में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर होगी कार्रवाई… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.