Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सदर विधायक ने कहा, धर्म और आस्था के साथ कल्चरली विकसित हो रहा है हजारीबाग
    झारखंड

    सदर विधायक ने कहा, धर्म और आस्था के साथ कल्चरली विकसित हो रहा है हजारीबाग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2019Updated:September 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    मिर्ची रेस्टुरेंट में सदर विधायक ने आयोजन को लेकर किया टिकट लांच

    बालाजी गारमेंट्स और द डार्क लव रिसॉर्ट द्वारा 02 अक्टूबर को होटल विनायक में आयोजित होगा रंगारंग गरबा डांडिया नाइट

    हजरीबाग : बालाजी गारमेंट्स, पालिका मार्केट, मटवारी और द डार्क लव रिसॉर्ट, रांची- पटना रोड़ के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर आगामी 02 अक्टूबर की संध्या को मटवारी स्थित होटल विनायक सभागार में रंगारंग गरबा डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर सोमवार को आयोजन समिति द्वारा पैगोडा चौक स्थित मिर्ची रेस्टुरेंट सभागार में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन कर इसके टिकट का लांच किया गया। टिकट लांच के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल मौजूद रहे और टिकट का विधिवत लांच किया। मौके पर विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि धर्म, आस्था के साथ विगत कुछ सालों से हजारीबाग कल्चरली भी तेजी से विकसित कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भी अपने संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक हो रही है। आयोजक प्रमुख अनीश सिंह ने बताया कि हजारीबाग में यह पहला और ऐतिहासिक गरबा डांडिया नाइट होगा जहां मुख्य आकर्षण डीजे नाइट, बेस्ट कपल्स, बेस्ट परफॉर्मेंस, गुजराती गरबा के तीन मशहूर डांस टीम, माहाराष्ट्र का लोकप्रिय प्रख्यात ढ़ोल टीम, लाईव म्यूजिक, लाईव फोटोशूट विथ सेल्फी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए सिंगल चार्ज 100 रुपए, कपल्स 200 रुपए और फैमिली 300 रुपए का चार्ज निर्धारित है जिसमें उनके लिए स्नैक्स की व्यवस्था मुफ्त में की गई है ।

    मौके पर विशेष रूप से सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, आयोजन समिति के अमर कुमार, रजनीश कांत, राज, विशाल, किसन सिंह, मोनिका, अपूर्वा, विश्वजीत, मोनाली, दीपशिखा, हर्ष, आशीष, अंकित, मंतोश, आशुतोष, अनय, पीयूष, सुधीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पैसा देने के बहाने बुलाया था शाहिद को, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article वृद्ध दंपति हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.