Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»RSS के 100 साल पूरे, जानिए संघ का ऐतिहासिक सफर
    देश

    RSS के 100 साल पूरे, जानिए संघ का ऐतिहासिक सफर

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2025Updated:October 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RSS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS ) गुरुवार को अपने स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है। 1925 में एक छोटे समूह के रूप में शुरू हुआ यह संगठन आज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में सक्रिय सबसे बड़ा सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन बन चुका है। आइए नजर डालते हैं संघ के 100 सालों के इस ऐतिहासिक सफर पर-

    संघ की स्थापना और शुरुआती वर्ष (1925–1940)

    • 1925: डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर को नागपुर में RSS की स्थापना की।
    • 1926: संगठन को ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ नाम मिला। पहली शाखा 28 मई को नागपुर में शुरू हुई।
    • 1929: हेडगेवार को सरसंघचालक बनाया गया।
    • 1930: स्वतंत्रता आंदोलन में भागीदारी करते हुए हेडगेवार सत्याग्रह में शामिल हुए और जेल गए।

    संघ का विस्तार और चुनौतियां (1940–1960)

    • 1940: हेडगेवार का निधन। माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) दूसरे सरसंघचालक बने।
    • 1948: महात्मा गांधी की हत्या के बाद RSS पर प्रतिबंध लगा, जो 1949 में हटाया गया।
    • 1952: भारतीय जनसंघ की स्थापना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की।
    • 1955: गोवा मुक्ति आंदोलन में संघ स्वयंसेवकों की भागीदारी रही।

    राष्ट्रीय पहचान और राजनीतिक प्रभाव (1960–1980)

    • 1963: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार RSS की भागीदारी हुई।
    • 1975: आपातकाल के दौरान संघ पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन 1977 में यह हटा लिया गया।
    • 1980: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन हुआ, जिसमें संघ की विचारधारा की गूंज सुनाई दी।

    आधुनिक युग और वैश्विक विस्तार (1990–2025)

    • 1992: बाबरी विध्वंस के बाद तीसरी बार संघ पर प्रतिबंध लगा, जिसे 1993 में हटाया गया।
    • 2009: मोहन भागवत RSS के छठे सरसंघचालक बने।
    • 2016: खाकी निकर की जगह भूरे रंग की पतलून को वर्दी में शामिल किया गया।
    • 2021: दत्तात्रेय होसबोले सरकार्यवाह नियुक्त हुए।

    संगठन के प्रमुख उपक्रम और संस्थाएं

    • अभाविप (1949),
    • भारतीय मजदूर संघ (1955),
    • विश्व हिंदू परिषद (1964),
    • संस्कार भारती (1981),
    • लघु उद्योग भारती,
    • सेवा भारती,
    • अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद आदि।

    आज का संघ

    आज RSS भारत में लाखों स्वयंसेवकों के साथ हजारों शाखाएं चला रहा है। संगठन शिक्षा, सेवा, संस्कार, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर लगातार काम कर रहा है।

    संघ का यह शताब्दी वर्ष इतिहास, संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। 100 वर्षों में RSS ने न केवल खुद को मजबूत किया, बल्कि भारत की सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

    Also Read : खड़गपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस रद्द

    Babri Demolition Cultural Organization Hindutva Indian History Indian politics Rashtriya Swayamsevak Sangh RSS RSS 100 Years RSS Ban RSS Controversies RSS Evolution RSS Foundation RSS Growth RSS History RSS Ideology RSS in World RSS Journey RSS Milestones Sangh Parivar भारत का इतिहास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएलन मस्क बने दुनिया के पहले 500 अरब डॉलर के मालिक, टेस्ला शेयरों की तेजी बनी वजह
    Next Article स्वर्ण व्यवसायी की नृशंस ह’त्या, NH-27 पर 6 टुकड़ों में मिली बॉडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.