Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»स्वर्ण व्यवसायी की नृशंस ह’त्या, NH-27 पर 6 टुकड़ों में मिली बॉडी
    क्राइम

    स्वर्ण व्यवसायी की नृशंस ह’त्या, NH-27 पर 6 टुकड़ों में मिली बॉडी

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2025Updated:October 2, 2025No Comments3 Mins Read44
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वर्ण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : बिहार के दरभंगा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रानीपुर क्षेत्र में NH-27 (दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन) पर स्वर्ण व्यवसायी मनीष गुप्ता की बॉडी छह टुकड़ों में मिली। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बॉडी देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त हसनचक निवासी और दरभंगा टावर में आभूषण की दुकान चलाने वाले 50 वर्षीय मनीष गुप्ता के तौर पर की गई है।

    परिजनों का दावा : ‘यह हत्या है, हादसा नहीं’

    मनीष के भाई अमरनाथ गुप्ता ने पुलिस के हिट एंड रन के दावे को खारिज करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि मनीष अपनी दुकान से 4 किलोमीटर दूर हाईवे पर कैसे पहुंचे। बॉडी के छह टुकड़ों में मिलने से परिजनों को हादसे पर शक है। उनका कहना है कि इसे दुर्घटना मानना न्याय के खिलाफ होगा। मनीष के गले की सोने की चेन और चार-पांच अंगूठियां भी गायब हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो रही है।

    हाईवे जाम, व्यापारियों में आक्रोश

    इस घटना से गुस्साए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने NH-27 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए त्वरित और गहन जांच की मांग की। व्यापारियों का मानना है कि यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर आगजनी भी हुई। करीब 5 घंटे तक हाईवे जाम रहने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    प्रशासन का आश्वासन : हर पहलू की जांच

    सदर SDM विकास कुमार और सदर SDPO राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने परिजनों के लिखित आवेदन पर हत्या सहित सभी पहलुओं से जांच का आश्वासन दिया। मंत्री संजय सरावगी के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे, लेकिन इलाके में तनाव बना हुआ है।

    पुलिस जांच : हादसा या हत्या?

    सदर SDPO राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि शाम 4 बजे सूचना मिली थी और प्रारंभिक जांच में यह हिट एंड रन का मामला लगता है। हालांकि, हत्या की संभावना को खारिज नहीं किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और मनीष के कारोबारी संपर्कों व रंजिश की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

    सुरक्षा पर सवाल, न्याय की मांग

    यह घटना दरभंगा में सनसनी के साथ-साथ व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा की चिंता बढ़ा रही है। परिजन और स्थानीय लोग जल्द से जल्द कार्रवाई और दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में एक अन्य ज्वेलरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

    Also Read : एलन मस्क बने दुनिया के पहले 500 अरब डॉलर के मालिक, टेस्ला शेयरों की तेजी बनी वजह

    Darbhanga crime news Darbhanga News Gold businessman Manish Gupta's body found in 6 pieces on NH-27 in Bihar's Darbhanga district suspicion of murder दरभंगा क्राइम न्यूज दरभंगा न्यूज बिहार के दरभंगा जिले में स्वर्ण व्यवसायी मनीष गुप्ता का शव NH-27 पर 6 टुकड़ों में मिला हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRSS के 100 साल पूरे, जानिए संघ का ऐतिहासिक सफर
    Next Article तेज बारिश में दो सड़क हादसे, कोडरमा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    September 21, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.