Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jun, 2026 ♦ 8:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जिन बच्चों के दिल में है छेद, उन्हें रोटरी का ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’
    झारखंड

    जिन बच्चों के दिल में है छेद, उन्हें रोटरी का ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2023Updated:September 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रोटरी रांची और रोटरी रांची मिड टाउन, रांची नार्थ व रांची साऊथ के द्वारा संयुक्त रूप से रोटरी गिफ्ट ऑफ लाइफ अभियान की शुरुआत की गई है. जिसके तहत दिल में छेद वाले बच्चों का ऑपरेशन कराया जाएगा. एक माह से 18 वर्ष तक के वैसे बच्चे जिनके दिल में जन्मजात छेद है या वॉल्व में सिकुड़न है, उनका इलाज कोच्ची (केरल) के अमृता अस्पताल में निःशुल्क होगा. इसके लिए रांची के राज हॉस्पिटल में 3-4 अक्टूबर को ऐसे बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी. स्क्रीनिंग एम्स कोच्ची के प्रसिद्ध डॉ ब्रजेश पी कोटाईल के साथ उनकी टीम द्वारा की जाएगी. स्क्रीनिंग के लिए संबंधित बच्चे के अभिभावकों को पूर्व के इलाज  के सारे कागजात, जांच रिपोर्ट, इकोकार्डियोग्राफ, ईसीजी और चेस्ट एक्सरे रिपोर्ट लेकर आना होगा.

    दिल में छेद से रंग पड़ जाता है नीला

    डा विनय ढानढनिया ने बताया कि दिल में छेद रहने पर समान्यता बच्चे का रंग नीला पड़ जाता है. शरीर और चेहरे के अलावा जीभ, नाखून और होंठ भी नीले पड़ जाते हैं. इस बीमारी में बच्चे कई बार बेहोश भी होते हैं. नवजात शिशु को दिल में छेद होने पर उसे दूध पीने में परेशानी, दूध पीते हुए पसीना आना,  वजन कम होना, जल्दी थक जाना, बार-बार निमोनिया होना आदि प्रमुख लक्षण है.

    निशुल्क कराई जाएगी हार्ट सर्जरी

    रोटरी रांची के प्रवक्ता प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि रोटरी के द्वारा बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी निःशुल्क कराई जा रही है. पूरे झारखण्ड और बिहार में विभिन्न स्थानों पर स्थित अपने 104 क्लबों एवं 4000 रोटरी सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्य किया जा रहा है. रोटरी इंटरनेशनल अपनी सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन करने के लिए कृतसंकल्पित है. संस्था द्वारा देश के वंचित तबके को चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे है. वहीं रोटरी रांची मिड टाउन की अध्यक्ष मंजू गंभीर ने कहा कि रोटरी ने झारखंड एवं बिहार में जरूरतमंद सभी बच्चों के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा है. लोगों की सेवा करना और शांति स्थापित करना रोटरी का मुख्य उद्देश्य है.

    राज हॉस्पिटल में फ्री कंसल्टेशन

    रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व गवर्नर योगेश गंभीर ने कहा कि दिल में छेद वाले किसी भी बच्चे के अभिभावक अपने बच्चे को लेकर राज हॉस्पिटल रांची में प्रत्येक मंगलवार या शनिवार को सुबह 10 बजे से 12 बारह बजे तक विजिट कर चिकित्सक डा राजेश झा से निःशुल्क परामर्श ले सकते है.  रोटरी द्वारा ऐसे जरूरतमंद बच्चों का बिना किसी खर्च के ओपरेशन कराया जाएगा. स्क्रीनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने हेतु संपर्क नंबर 9204055678, 7209380342, 7004714905 और 9431115384 भी जारी किया गया है.

     

     

     

     

    campaign Children Free Gift of Life Hole in the Heart Johar Live operation ranchi Ranchi North Ranchi South Rotary Rotary Ranchi Rotary Ranchi Mid Town Screening अभियान ऑपरेशन गिफ्ट ऑफ लाइफ जोहार लाइव दिल में छेद निशुल्क बच्चे रांची रांची नार्थ रांची साऊथ रोटरी रोटरी रांची रोटरी रांची मिड टाउन स्क्रीनिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअग्निशमन पदाधिकारी की मौत, प्रताड़ना का लगा था आरोप
    Next Article बेटे सनी की फिल्म गदर 2 की सफलता पर भावुक हुए धर्मेन्द्र, फैंस को कही यह बड़ी बात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026
    क्राइम

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026
    झारखंड

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026
    Latest Posts

    पलामू में डीजीपी तदाशा मिश्र की मैराथन समीक्षा, मुहर्रम सुरक्षा से लेकर साइबर अपराध तक पर सख्त निर्देश

    June 5, 2026

    चाईबासा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार

    June 5, 2026

    अख्तर नवाज हमले मामले में बड़ी कार्रवाई, कपाली लिबरल का मुखिया गिरफ्तार

    June 5, 2026

    राज्यसभा सीटों को लेकर गठबंधन में खींचतान, झामुमो ने दिखाए तेवर

    June 5, 2026

    संजय बोयपोई ह’त्याकांड में पांच आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में सुपारी देकर कराया गया था म’र्डर

    June 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.