Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»रांची के जेएससीए स्टेडियम में रोहित शर्मा का डबल धमाका, ठोका दोहरा शतक
    खेल-सिनेमा

    रांची के जेएससीए स्टेडियम में रोहित शर्मा का डबल धमाका, ठोका दोहरा शतक

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : भारत दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (200) और रवींद्र जडेजा (15) क्रीज पर मौजूद हैं। अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन से आगे खेलते हुए दिन के दूसरे दिन रहाणे ने अपना शतक पूरा किया तो रोहित शर्मा भी दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

    बेहतरीन प्रतिभा के धनी अजिंक्य रहाणे बीते कुछ समय से वैसा खेल नहीं दिखा पा रहे थे, जो उनके कद को परिभाषित करें। मगर विपरित हालातों में आए लगाए अपने टेस्ट करियर के 11वें शतक से उन्हें गजब का आत्मविश्वास मिलेगा। अपना सैकड़ा पूरा करने के लिए रहाणे ने 169 गेंदों का सामना किया। 115 रन के स्कोर पर रहाणे का विकेट गिरा। उन्होंने 17 चौके और एक छक्का उड़ाया। रोहित शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए 267 रन जोड़े।
    इसके पहले जब सिक्का उछला तो एक बार फिर मेजबान कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। सुबह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 39 रन पर ही भारत के तीन विकेट गिरा दिए। मयंक अग्रवाल, पुजारा और कप्तान कोहली के सस्ते में निपटने के बाद रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि बाद में गेयर शिफ्ट करते हुए तेज गति से रन भी बनाए।

    कगिसो रबाडा ने पारी के पांचवें ओवर में भारत को बड़ा झटका किया। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मयंक अग्रवाल का विकेट हासिल किया। मयंक स्लिप में आसान कैच थमाकर 10 रन बनाकर आउट हुए।

    मयंक को आउट करने के बाद कगिसो रबाडा ने चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले पवेलियन लौटा दिया। रबाडा ने जोदार अपील की थी, लेकिन अंपायर ने आउट करार नहीं दिया, हालांकि कप्तान फाफ डु प्लेसी ने रिव्यू लेने का फैसला किया और फैसला रबाडा के पक्ष में रहा और पुजारा एलबीडब्लू आउट हुए।

    एनरिच नॉतर्जे ने टेस्ट करियर का अपना पहला शिकार विराट कोहली को बनाया। एनरिच की एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन कोहली ने रिव्यू लेने का फैसला किया, हालांकि फैसला दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में रहा और कोहली को वापस 12 रन बनाकर लौटे।
    रोहित ने छक्का लगाते हुए अपने करियर का छठा और सीरीज का तीसरा शतक लगाया। इसी के साथ ‘हिटमैन’ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर का रिकॉर्ड तोड़ा। हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे।

    रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था। हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे। इसके पहले रहाणे ने भी 21वां अर्धशतक पूरा किया।

    रोहित एक भी शतक विदेश में लगाए बगैर घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 100+ रन का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अब तक अपने सभी 6 शतक भारत में ही लगाए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर बांग्लादेश के मोमिनुल हक हैं। उन्होंने आठ शतक लगाए।टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में तीसरा टेस्ट औपचारिक लग रहा है। मगर टीम इंडिया 3-0 टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। बता दें कि टीम इंडिया ने पहला टेस्ट 203 रन से, जबकि पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने प्रोटियाज को एक पारी और 137 रन से करारी शिकस्त दी थी।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का दिया मुहंतोड़ जवाब, तोप से पीओके में आतंकी कैंपों को उड़ाया
    Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेनाध्यक्ष से की बात, स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.