Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का दिया मुहंतोड़ जवाब, तोप से पीओके में आतंकी कैंपों को उड़ाया
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का दिया मुहंतोड़ जवाब, तोप से पीओके में आतंकी कैंपों को उड़ाया

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    जम्मू : भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद की जा रही है।
    वहीं भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद उठाया गया है।
    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर से पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है। पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं। वहीं, भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है।

    कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की। गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। तीन मकान गिरने की खबर है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की है। कुपवाड़ा एसएसपी एएस दिनकर ने यह जानकारी दी है।
    इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।

    बारामुला जिले के मुख्य बाजार में शनिवार दोपहर को आतंकियों ने एक सुनार की दुकान में घुसकर दुकानदार को मारने की नाकाम कोशिश की। तीन आतंकी सुनार की दुकान के बाहर पहुंचे जिनमें से एक दुकान के अंदर दाखिल हुआ।

    उसने दुकानदार को देखते ही फायरिंग कर दी, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद दुकानदार ने भागकर जान बचाई। फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। बारामुला के एसएसपी अब्दुल कयूम ने बताया कि आतंकियों द्वारा एक दुकानदार को गोली मारने की कोशिश की गई लेकिन वह सुरक्षित है।

    जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय इलाके में कुछ दुकानें खुली थीं। कहा जा रहा है कि इस दुकानदार को इससे पहले भी दुकान न खोलने की धमकी दी गई थी।

    #Crime news #National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-अमेरिकी व्यापार वार्ता : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए बनाएंगे ब्लूप्रिंट
    Next Article रांची के जेएससीए स्टेडियम में रोहित शर्मा का डबल धमाका, ठोका दोहरा शतक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.