Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजद का 26 मार्च को बिहार बंद, तेजस्वी ने कहा, ‘हम डरने वाले नहीं, लड़ाई चलती रहेगी’
    जोहार ब्रेकिंग

    राजद का 26 मार्च को बिहार बंद, तेजस्वी ने कहा, ‘हम डरने वाले नहीं, लड़ाई चलती रहेगी’

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पुलिस बिल को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, हम नीतीश जी से पूछना चाहते हैं क्या सदन में किसी बिल का विरोध पहली बार हुआ है? ये जरूर पहली बार हुआ है कि पुलिस ने बंदूक की नोंक पर अपना ही बिल पास कराने का काम किया। नीतीश कुमार जी ने जो काला कानून पेश किया है, उसको वापस लेना पड़ेगा, नहीं तो संशोधन करना पड़ेगा।

    बता दे कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को विधानसभा में हुई अभूतपूर्व घटना को लेकर सत्ता पक्ष पर बिफर पड़े। उन्होंने मंगलवार को हुई घटना पर नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में हुई घटना के लिए अगर सार्वजनिक तौर से माफी नहीं मांगते हैं, तो हमलोग अपने कार्यकाल तक विधानसभा का बॉयकॉट कर सकते हैं। तेजस्वी ने विधानसभा में हुई घटना के विरोधस्वरूप हाथ में काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सी ग्रेड पार्टी के नेता हैं।

    उन्होंने कहा कि, विधानसभा में मर्यादा को तार-तार करते हुए हमारे विधायकों को गंदी-गंदी गालियां दी गईं। सदन में हमारे सवाल पर नीतीश कुमार कुछ नहीं बोलते हैं। नीतीश जी को कोई खुद से ज्ञान नहीं है, लेकिन वह मुझे उपदेश देते हैं। तेजस्वी ने बिफरते हुए कहा, मैं तेजस्वी यादव हूं। मैं विधानसभा में नीतीश कुमार और उनके पालतू अधिकारियों द्वारा माननीय सदस्यों व महिला विधायकों की बर्बर पिटाई, गालियां और उनके साथ दुर्व्यवहार को भूलूंगा नहीं। सीएम जो अधिकारी लिखकर दे देते हैं वो पढ़ देते हैं। उन्हें बाद में याद आयेगा कि उन्होंने किस निर्लज्ज परंपरा की शुरूआत की।

    तेजस्वी ने कहा कि विधायकों को बर्बर तरीके से पीटकर, सदन से बाहर कर पुलिस की मौजूदगी में ही पुलिस बिल पास कराया गया। बिहार पुलिस के नए कानूून का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने कहा कि आज विधायकों को पीटा जा रहा है, कल कोई भी निशाना बन सकता है। इस कानून के बाद पुलिस पूर्व मुख्यमंत्री को भी घर में घुसकर पीटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार तो आती-जाती रहती हैं, लेकिन मैं अधिकारियों को कहना चाहता हूं कि मेरा नाम तेजस्वी यादव है। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए बवाल के बाद बुधवार को विपक्ष ने विधानसभा का बायकॉट किया है। विधानसभा बजट सत्र का बुधवार को अंतिम दिन है। बिना विपक्ष के विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को जारी है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुपुर उपचुनाव : जेएमएम प्रत्याशी हफीजुल हसन ने किया नामांकन, भारी संख्या में समर्थक मौजूद
    Next Article दीदी जहां-जहां घूमती हैं वहां लोगों और निर्दोष आदिवासियों को डराती हैं, खेला होबे, खेला होबे : अमित शाह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.