Ranchi : झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा राजद नेताओं को “धूर्त” कहे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने मंगलवार को इस बयान की निंदा करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और अपमानजनक बताया।
प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि राजद बिहार की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है। उन्होंने याद दिलाया कि बिहार में आगामी चुनाव में मुख्य मुकाबला राजद गठबंधन और राजग (NDA) के बीच है। साथ ही इंडी गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव इसके नेता हैं।
यादव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सराहना करते हुए कहा कि वे राजद के दिल में हैं, लेकिन उनके ही मंत्री द्वारा राजद नेताओं को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है।
उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो को बिहार में सीट साझा करने में जगह नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही दावा किया कि बिहार में इस बार बदलाव तय है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
कैलाश यादव ने अंत में कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव देश के सबसे बड़े सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक नेता हैं और पार्टी हर हाल में भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Also Read : इस दिन के बाद से WhatsApp पर नहीं चलेगा ChatGPT, OpenAI ने की पुष्टि
Also Read : कार की जबरदस्त टक्कर से ऑटो चालक की मौत, घर का था एकलौता कमाऊ सदस्य
Also Read : धनबाद के खड़काबाद में काली पूजा के दौरान फा’यरिंग, दो युवक घायल
Also Read : शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में भव्य परेड, DGP अनुराग गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

