Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»RIMS : पूरी बॉडी में 40 मिनट रोक दी ब्लड की सप्लाई, फिर हार्ट की मुख्य नस को किया रिप्लेस
    झारखंड

    RIMS : पूरी बॉडी में 40 मिनट रोक दी ब्लड की सप्लाई, फिर हार्ट की मुख्य नस को किया रिप्लेस

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रिम्स का सीटीवीएस डिपार्टमेंट हार्ट के मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है. वहां के डॉक्टर हार्ट की समस्या से जूझ रहे क्रिटिकल मरीजों को भी जीवनदान दे रहे है. अब एकबार फिर से सीटीवीएस विभाग के डॉक्टरों ने मरीज को नया जीवन दिया है. जी हां, हम बात कर रहे है धनबाद के रहने वाले एक व्यक्ति की. जिसके हार्ट के मुख्य नस जिसे आर्टा कहते है वह कई भागों में फट गई थी. जिससे कि उसकी स्थिति खराब होने लगी और शायद मौत भी हो जाती. लेकिन रिम्स के डॉक्टरों ने डॉ विनीत महाजन के नेतृत्व में तत्काल ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. वहीं उसकी बॉडी में 40 मिनट तक ब्लड की सप्लाई रोक दी गई. वहीं बॉडी का टेंपरेचर 20 डिग्री पर मेंटेन किया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने आर्टिफिशियल नस से डैमेज हो चुके मुख्य नस को रिप्लेस कर दिया. मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है. इतना ही नहीं वह तेजी से रिकवर हो रहा है.

    आर्टिफिशियल डेथ कहते है मेडिकल भाषा में

    डॉ विनी महाजन ने बताया कि ऐसे केस को हम आर्टिफिशयिल डेथ कहते है. इस तकनीक को डीप हाइपोथर्मिक टोटल सर्कुलेटरी अरेस्ट (Deep Hypothermic Total Circulatory Arrest) भी कहा जाता है. जिसमें मरीज के शरीर में ब्लड की सप्लाई को रोक दिया जाता है. 40 मिनट के लिए पूरी बॉडी में सप्लाई रोकने के साथ ही टेंपरेचर 20 डिग्री किया गया. इस काम में रिस्क काफी होता है. लेकिन आर्टिफिशियल नस को रिप्लेस करने के लिए ब्लड सप्लाई को पूरी तरह से बन्द किया जाता है.

    आयुष्मान से हुआ मरीज का इलाज

    रिम्स के CTVS विभाग एवं एनेस्थिसिया विभाग के डॉ शिव प्रिये की टीम के संयुक्त प्रयास से सभी मुश्किलों को पार करते हुए मरीज की सर्जरी की गई. डॉ महाजन ने बताया कि मरीज के पास आयुष्मान कार्ड था, जिससे उसका इलाज बिना किसी खर्च के किया गया. प्राइवेट हॉस्पिटल में इस सर्जरी के 10-15 लाख रुपए तक खर्च आता है. वहीं मरीज के 50% मृत्यु होने का खतरा भी रहता है. इसके बावजूद डॉक्टरों ने रिस्क लिया. साथ ही कहा कि यह ऑपरेशन संभवत झारखंड का पहला केस होगा.

    इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गे ने व्यवसायी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दहशत में परिवार  

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Rims Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची रिम्स लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, छात्राओं को दिए सफलता के टिप्स
    Next Article दिल्ली में कांग्रेस की आज अहम बैठक, झारखंड प्रभारी मीर सहित मंत्री आलमगीर आलम व राजेश ठाकुर हुए दिल्ली रवाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.