Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दिल्ली में कांग्रेस की आज अहम बैठक, झारखंड प्रभारी मीर सहित मंत्री आलमगीर आलम व राजेश ठाकुर हुए दिल्ली रवाना
    झारखंड

    दिल्ली में कांग्रेस की आज अहम बैठक, झारखंड प्रभारी मीर सहित मंत्री आलमगीर आलम व राजेश ठाकुर हुए दिल्ली रवाना

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2024Updated:January 4, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कांग्रेस के नेता आज गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गये. झारखंड के नए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड सरकार के मंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सभी साथ में दिल्ली गए. दरअसल, कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए आज अहम बैठक कर रही है. इसमें राज्यों के पीसीसी अध्यक्ष, महासचिव, विधायक दल के नेता, पार्टी प्रभारी और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता भी शामिल होंगे. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें भारत न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा होगी. साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी बात हो सकती है. 

    नव नियुक्त महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ यह पहली बैठक 

    दिसंबर 2023 में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी में फेरबदल किया था. इसके बाद नव नियुक्त महासचिवों और राज्य प्रभारियों के साथ पार्टी नेतृत्व की यह पहली बैठक है. दिल्ली में होने वाली इस बैठक से पहले कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं, जिनमें चुनावी तैयारियों के लिए रणनीति बनाई गई.

    आज होने वाले बैठक में राहुल गांधी के दूसरे फेज के भारत न्याय यात्रा की भी रणनीति बनाई जाएगी. कांग्रेस सांसद व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 12 दिन बाद (14 जनवरी) से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे. यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी. लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी, जिसमें राहुल गांधी पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे. यह मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी.

     

    Airport Indian National Congress Jharkhand Congress Jharkhand news johar live news meeting ranchi इंडियन नेशनल काँग्रेस एयरपोर्ट जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड काँग्रेस झारखंड न्यूज बैठक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS : पूरी बॉडी में 40 मिनट रोक दी ब्लड की सप्लाई, फिर हार्ट की मुख्य नस को किया रिप्लेस
    Next Article जामताड़ा की दीया दत्त का राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता में चयन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.