Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»RIMS-2 बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, 8 मेडिकल कॉलेजों की भी तैयारी
    झारखंड

    RIMS-2 बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल, 8 मेडिकल कॉलेजों की भी तैयारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डॉ. इरफान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा में स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव को खारिज करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अंसारी ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को नमन करते हुए की और विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि पिछले 25 सालों में नौ मेडिकल कॉलेज खोले गए, जबकि हेमंत सरकार इस साल ही आठ नए मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है।

    RIMS-2 का निर्माण इस साल शुरू

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा RIMS-2 को लेकर उठाए गए सवालों के जवाब में इरफान अंसारी ने कहा कि इस साल RIMS-2 का निर्माण कार्य शुरू होगा। पहले चरण में 1400 बेड और दूसरे चरण में 2600 बेड का अस्पताल परिसर तैयार होगा। उन्होंने सदन को बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार बुनियादी ढांचे का बड़ा विस्तार कर रही है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को राजनीति से दूर रखें।

    आठ नए मेडिकल कॉलेज का ऐलान

    अंसारी ने कहा कि राज्य में कुल आठ नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, खूंटी और सरायकेला-खरसावां में कॉलेज खुलेंगे, जबकि दूसरे चरण में गोड्डा, साहिबगंज और लातेहार में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। इसके तहत प्रत्येक कॉलेज में 500 से अधिक अंडर ग्रेजुएट और 1000 पोस्ट ग्रेजुएट सीटें होंगी। इससे राज्य के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी मजबूत होगी।

    हाई-टेक सुविधाओं की घोषणा

    अंसारी ने सभी मेडिकल कॉलेज में एमआरआई, 25 हाई-टेक ट्रामा सेंटर, 750 अबुआ मेडिकल स्टोर खोलने की भी घोषणा की। इसके साथ ही रांची के सदर अस्पताल में पहली बार बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा बहाल की जाएगी। सभी जिलों में एनीमिया जांच की सुविधा दी जाएगी और सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक झारखंड एनीमिया मुक्त राज्य बने। इसके अलावा, आइएएस और आइपीएस अधिकारियों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मंत्री, विधायक और पूर्व मंत्रियों को भी दी जाएंगी। सभी गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड भी कराया जाएगा।

    खाद्य सुरक्षा और वस्त्र योजना

    इरफान अंसारी ने धान खरीद को लेकर भी जानकारी दी। राज्य में पहली बार वन-टाइम धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई है, और अब तक 80 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही 100 प्रतिशत धान खरीद पूरी कर ली जाएगी। साथ ही, धोती-साड़ी वितरण योजना के माध्यम से गरीबों को वस्त्र भी मुहैया कराया जा रहा है।

    Also Read : झारखंड में 87 वांटेड अपराधियों की सूची जारी, 18 जिलों में पुलिस का बड़ा एक्शन

    anemia-free Jharkhand clothing for poor Dhanbad Medical College Giridih medical college Godda medical college health budget Health Facilities high-tech trauma center Irfan Ansari Jamtara medical college Jharkhand Assembly Jharkhand Health Khunti medical college Latehar medical college new medical colleges paddy procurement scheme RIMS-2 Sahibganj medical college Saraikela-Kharsawan medical college
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 87 वांटेड अपराधियों की सूची जारी, 18 जिलों में पुलिस का बड़ा एक्शन
    Next Article झारखंड विधानसभा : विधायक जयराम महतो ने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा, विभाग ने स्वीकार की देरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    Indian Airlines Hijacking के 50 साल : जब आसमान में तनी बंदूकें, लाहौर में बेहोश हुए हाईजैकर्स, आज भी रहस्य बनी है ये पूरी कहानी

    September 10, 2026

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.