Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»12 विधानसभा क्षेत्र के नतीजे घोषित, सीपी सिंह छठी बार रांची से जीते
    झारखंड

    12 विधानसभा क्षेत्र के नतीजे घोषित, सीपी सिंह छठी बार रांची से जीते

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2019Updated:December 23, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • सात सीटें भाजपा को, एक झामुमो, तीन कांग्रेस और एक झाविमो को

    रांची । झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों के बाद अब नतीजे भी आने लगे हैं। अबतक कुल दस नतीजे घोषित हुए हैं। इनमें से सात सीटें भाजपा को, एक झारखंड मुक्ति मोर्चा को और कांग्रेस तीन सीट, झारखंड विकास मोर्चा को एक को मिली है।
    पहला नतीजा तोरपा सीट से आया था, जहां भाजपा के कोचे मुंडा ने झामुमो के सुदीप गुड़िया को 9,630 वोटों से हरा दिया। खूंटी से भी भाजपा उम्‍मीदवार नीलकंठ मुंडा ने जीत दर्ज की है।
    कोलेबिरा सीट से कांग्रेस के नमन बिक्सल ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने भाजपा के सूजन जोजो को 12338 वोटों के अंतर से हराया है। बरही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उमाशंकर अकेला 8200 मत लाकर भाजपा के मनोज कुमार यादव को पछाड़ दिया।

    मांडर से झारखंड विकास मोर्चा के बंधु तिर्की ने भाजपा के देवकुमार धान को हराया, बाघमारा से भाजपा के ढुल्लू महतो ने कांग्रेस के जलेश्वर महतो को हराया है। झामुमो की महुआ माजी को रांची से सीपी सिंह ने पराजित किया। सीपी सिंह छठी बार रांची सीट से जीत दर्ज की है। सीपी सिंह को 79517 वोट लाकर जीत दर्ज की है। दुमका से हेमंत सोरेन ने भाजपा की डॉ लुईस मरांडी को हराया है।

    पांकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने 37190 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह को हराया। राजमहल से भाजपा उम्मीदवार अनंत कुमार ओझा ने जीत दर्ज की। गढ़वा से झामुमो के मिथिलेश ठाकुर ने लगभग 25 हजार वोट से भाजपा के सत्येन्द्रनाथ तिवारी को हराया। कोडरमा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव 936 वोटों से विजयी हुईं। वहीं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंती रोशन लाल चौधरी को हराया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ विधानसभा : जनता की जीत हुई, अब कदम से कदम मिलाकर होगा विकास : ममता देवी
    Next Article पलामू जिले की पांच विधानसभा सीट में 4 पर बीजेपी ने किया कब्जा

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026

    ‘अटल’ क्यों थे अटल बिहारी वाजपेयी?

    August 16, 2026

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.