Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»यदुवंशी महासम्मेलन में लिया संकल्प, झारखंड विधानसभा चुनाव में 10 विधायक यादव समाज का बनाएंगे
    झारखंड

    यदुवंशी महासम्मेलन में लिया संकल्प, झारखंड विधानसभा चुनाव में 10 विधायक यादव समाज का बनाएंगे

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2024Updated:July 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज 28 जुलाई को श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज झारखंड के तत्वाधान में श्रीकृष्ण संदेश यदुवंशी संकल्प महासम्मेलन पुराना विधानसभा हॉल में संपन्न हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की. साथ ही संकल्प लिया गया कि विधानसभा चुनाव में हटिया, रांची समेत 10 विधायक यादव समाज का बनाएंगे.

    यादव भगवान कृष्ण के वंशज

    कैलाश यादव ने कहा कि यादव समाज का इतिहास पौराणिक युगों से जुड़ा हुआ है. यादव समाज मूलतः भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं. इनकी उत्पति अहीर जाति से हुई है. जिन्होंने अखंड संसार में मानव कल्याण एवं समाज कल्याण के लिए काफी बहुमूल्य योगदान दिया. धर्म और अधर्म तथा अच्छाई और बुराई में फर्क बताकर जनकल्याण करने के मार्ग को प्रशस्त किया. उन्होंने कहा कि देश आजादी के बाद यादव समाज उत्थान और विकास के लिए काफी संघर्ष कर रहा है और अभी तक प्रयत्नशील है. हम सभी को सामाजिक और आर्थिक मजबूती के लिए घर घर में शिक्षित होना अति आवश्यक है. खेल कूद,व्यवसाय, नौकरी पेशा तथा मौलिक अधिकारों के लिए राजनीतिक रूप से अधिक संख्या में भागेदारी निभानी होगी.

    इन्होंने किया संबोधित

    महासम्मेलन में बिहार,यूपी, उड़ीसा सहित राज्यभर से यादव समाज के प्रतिनिधिगण शामिल हुए, सभी अतिथियों को परिषद द्वारा स्वागत एवं सम्मानित किया गया. इसके अलावा अध्यक्ष सुरेश राय,सचिव रामकुमार यादव,बिहार से आए प्रो.राम मोहन राय,रियाडा के पूर्व अध्यक्ष जयसिंह यादव,राजद नेता राजेश यादव,बबन यादव,रंजन यादव,पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजनी यादव,उपाध्यक्ष प्रदीप यादव,पत्रकार इंदुभूषण यादव,रामजी यादव, जयप्रकाश यादव,केएन भगत, सुरेश गोप सहित कई लोगो ने संबोधन किया.

    यादव समाज को करना है प्रयास

    वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज से अनेकों राजनेता हुए लेकिन प्रधानमंत्री के पद तक कोई नहीं पहुंचा. बिहार, यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, गुजरात, बंगाल और झारखंड में यादव समाज लगभग 12 से 15 फीसदी के आबादी हैं. झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में यादव समाज को 81 में कम से कम 10 विधायक जिताकर सदन में लाना है. जिसमें हटिया-रांची राजधानी को प्राथमिकता के साथ हुसैनाबाद, कोडरमा, राजधनवार, बरही, बरकट्ठा, मधुपुर, गोड्डा, झरिया, भवनाथपुर, जरमुंडी, बोकारो सहित अन्य क्षेत्रों में राजनीतिक दलों को प्रतिनिधि बनाने का लक्ष्य रखना है. जयसिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में सामाजिक एकता बनाने की जरूरत है. वहीं अध्यक्ष सुरेश राय ने कहा कि रांची जिला में सभी प्रखंड और वार्ड स्तर पर श्रीकृष्ण विकास परिषद द्वारा कमिटी बनाई जाएगी.

    कार्यक्रम में कई प्रस्ताव पारित

    • राज्य के सभी जिला में छात्रावास बनाने का लक्ष्य
    • प्रांतीय स्तर पर युवा एवं महिला कमिटी का गठन
    • दही हांडी – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं छठी कार्यक्रम करना
    • कर्मा पूजा एवं गाय डांड़ गोवर्धन पूजा करना
    यदुवंशी संकल्प समाज सम्मेलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंथाल परगना की बदलती डेमोग्राफी पर आयोग सदस्य डॉ आशा बोली-स्थिति हो जाएगी भयावह
    Next Article चतुर्थवर्गीय कर्मियों को रखा गया प्रोन्नति से वंचित, 4 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.